Highlights UP Board Result 2026 10th 12th OUT: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, Roll Number से करें चेक, कशिश-अंशिका और शिखा ने किया टॉप
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के बाद दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट का लिंक (UP Board Result 2026 Link) यहां यहां उपलब्ध होगा। इसके बाद आप 1 क्लिक में नतीजे डायरेक्ट यहां चेक कर सकते हैं।

Live UPMSP Matric Inter Result 2026 Updates
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 52 लाख से अधिक छात्रों और उनके माता-पिता का इंतजार खत्म हो गया है। UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद छात्रों में सबसे पहले नतीजे चेक करने की होड़ रहती है। अगर आप भी UP Board Result 2026 Class 10 या UP Board Result 2026 Class 12 का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो यह पेज आपके लिए सबसे बढ़िया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा रिजल्ट दो जगह- UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर जारी किया गया है। नतीजे जारी के बाद लिंक (UP Board Result 2026 Link) यहां पर लगा दिया गया है। आप डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां से चेक कर सकते हैं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट
फेल स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम देकर हो सकेंगे पास
जो छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो गये हैं उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से जल्द ही कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू किये जायेंगे। इसके बाद छात्र तय तिथियों में फॉर्म भरकर दोबारा एग्जाम दे सकेंगे और परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
पिछले 10 वर्षों में ऐसा रहा इंटरमीडिएट का रिजल्ट

Digilocker से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।
छात्र नीचे दिए रिजल्ट लिंक से सीधे मार्कशीट करें डाउनलोड
12th के टॉपर्स
शिखा वर्मा - प्रथम 97.60
नंदिनी गुप्ता 2nd 97.20
श्रिया वर्मा 2nd 97.20
शुभी यादव 3rd: 97.00
शुभी यादव 3rd: 97.00
10th के टॉपर्स
कशिश वर्मा - प्रथम 97.83
अंशिका वर्मा प्रथम 97.83
अदिति 2nd 97.50
अर्पिता 3rd: 97.33
ऋषभ साहू 3rd: 97.33
परी वर्मा 3rd: 97.33
इंटर का रिजल्ट पिछले वर्ष से गिरा
पिछले वर्ष के मुकाबले में इस बार रिजल्ट में 0.77 प्रतिशत की कमी रही है।
Class 10th 12th Result 2026 Link
इंटरमीडिएट रिजल्ट का विवरण

हाई स्कूल परीक्षा का विवरण

टॉपर कशिश वर्मा

हाई स्कूल में सीतापुर की टॉपर कशिश वर्मा ने टॉप किया है।
इंटरमीडिएट रिजल्ट का डाटा
इण्टरमीडिएट परीक्षा के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38 है। 24,09,551 संस्थागत् 76,521 व्यक्तिगत् कुल 24,86,072 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सम्मिलित परीक्षार्थियों में 13,09,397 बालक तथा 11,76,675 बालिकायें हैं। 19,38,986 संस्थागत् 59,331 व्यक्तिगत् कुल 19,98,317 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। संस्थागत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.47 तथा व्यक्तिगत् परीक्षार्थियों उत्तीर्ण प्रतिशत 77.54 है। का कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 9,82,610 बालक तथा 10,15,707 बालिकायें हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.32 है। सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 11.28 अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 2.93 अधिक है। इण्टरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 55,973 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न किया गया। इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षायें दिनांक 24 जनवरी, 2026 से 09 फरवरी, 2026 के मध्य दो चरणों में कुल 18,007 परीक्षकों द्वारा सम्पादित करायी गयी। आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अन्तर्गत 58,134 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
हाई स्कूल रिजल्ट विवरण
हाईस्कूल परीक्षाफल विश्लेषण > हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 है। 25,91,831 संस्थागत्, 9,550 व्यक्तिगत् कुल 26,01,381 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सम्मिलित परीक्षार्थियों में 13,43,524 बालक तथा 12,57,857 बालिकायें हैं। 23,45,814 संस्थागत् 6,367 व्यक्तिगत् कुल 23,52,181 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51 तथा व्यक्तिगत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.67 है। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 11,72,862 बालक तथा 11,79,319 बालिकायें हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76 है। सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 6.46 अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत 23.84 अधिक है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 96,803 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न किया गया। आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अन्तर्गत 3,286 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
क्लास 10th और 12th रिजल्ट लिंक
हाई स्कूल के टॉपर्स सीतापुर के
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटर परीक्षा के टापर सीतापुर के हैं। दोनों बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज की छात्रा हैं। हाई स्कूल में कशिश वर्मा 97.83 प्रतिशत तथा इंटर में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत नंबर पाए हैं।
इंटरमीडिएट टॉपर लिस्ट

हाई स्कूल में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप

यूपी बोर्ड परीक्षा में इन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है
UP Board Result OUT: रिजल्ट लिंक
यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित। आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं।
https://upmsp.edu.in/
बोर्ड अध्यक्ष ने रिजल्ट किया जारी
यूपी बोर्ड अध्यक्ष भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है।
छात्रों की धड़कनें तेज, अगले 2 से 3 मिनट में आ जायेगा रिजल्ट
बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं। अगले 2 से 3 मिनट में रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा।
भगवती सिंह पहुंच रहे ऑफिस
बोर्ड के अध्यक्ष भगवती सिंह रिजल्ट जारी करने के लिए ऑफिस पहुंच रहे हैं।
Roll number लेकर रहें तैयार
सभी छात्र बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर तैयार रहें। किसी भी पल नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे।
बोर्ड कार्यालय में हलचल तेज, प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां स्टार्ट हो गई हैं। बोर्ड कार्यालय में हलचल तेज है। किसी भी पल परिणाम की घोषणा की जा सकती है।
शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने को लेकर कुछ ही मिनट में प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टार्ट होने वाली है।
इस बार के टॉपर्स की घोषणा 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी
यूपी बोर्ड द्वारा इस वर्ष के टॉपर का नाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जायेगा।
UP Board 10th 12th Result 2025: पिछले साल यश ने किया था टॉप
हाईस्कूल में 97.83 अंक लाकर यूपी टॉप जालौन जनपद के उमरी गांव निवासी यश ने किया था। उन्होंने बिना कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया था।
हमें ईमेल करें Roll number, मार्कशीट मेल से करवाएंगे प्रोवाइड
जो छात्र स्वयं रिजल्ट चेक न कर पाएं वे हेडिंग के नीचे नाम पर क्लिक करके सीधे मेल करके रोल नंबर हमें भेज दें। हम आपको रिजल्ट चेक करके मार्कशीट प्रोवाइड करवा देंगे।
up board result 2026: इस बार 16 फीचर्स से लैस होगी मार्कशीट
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार मार्कशीट में कई बदलाव किये गए हैं। मार्कशीट में सिक्योरिटी कोडिंग लागू की गई है। इससे नकली मार्कशीट बनाना मुश्किल होगा। यूपी बोर्ड की मार्कशीट में लगभग 16 फीचर्स होंगे।
उल्टी गिनती शुरू, 40 मिनट में आ जायेगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अगले 40 मिनट में परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
LIVE UPMSP 10th, 12th Result 2026: 4 अप्रैल तक हुआ था मूल्यांकन कार्य
यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की करीब 3 करोड़ कापियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल तक करवाया गया था। इसके बाद 6 से 7 मार्च तक जिन छात्रों के प्रैक्टिकल छूट गए थे उन्हें पूरा करवाया गया। अब बोर्ड की ओर से रिजल्ट फाइनल करके घोषित कर दिया जायेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद कॉपियों को करवाया जा सकेगा रीचेक
अगर कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो वे कॉपियों को रीचेक करवा सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को तय तिथियों के अंदर स्क्रूटिनी फॉर्म भरना होगा।
UPMSP 10th, 12th Result 2026 Live: 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे परिणाम
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2026 LIVE: एक या दो विषय में फेल स्टूडेंट्स के पास उत्तीर्ण होने का रहेगा मौका
ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं उनके पास बीच उत्तीर्ण होने का एक मौका रहेगा। ऐसे छात्रों के लिए UPMSP की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है।
UP Board 10th, 12th Result 2026: पास होने के लिए प्रत्येक विषय में चाहिए 33% अंक
छात्रों को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। इससे कम अंक आने पर उस विषय में छात्र को अनुत्तीर्ण माना जायेगा।
UPMSP Results 2026 Live Updates: पिछले साल दसवीं का ऐसा रहा था रिजल्ट
पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में कुल 25,45,815 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिसमें से 22,94,122 छात्रों से सफलता प्राप्त की थी। ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया था। इसमें से लड़कों की संख्या 13,27,024 थी जिसमें 11,49,884 स्टूडेंट्स पास होते थे। पास पर्सेंटेज 88.66% रहा। इसके अलावा लड़कियों की संख्या 12,18,791 थी जिसमें से 11,44,138 पास हुईं थीं। पास पर्सेंटेज पास 93.87% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21% अधिक रहा था।
UPMSP Results 2026 Live Updates: बोर्ड अध्यक्ष जारी करेंगे रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष भगवती सिंह की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस दौरान अन्य उच्च अधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी।
up board result 2026 10 12: 4 अप्रैल तक हुई थी कॉपियों की जांच
आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च के बीच कराई गई थीं। इसके बाद 18 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था। करीब 3 करोड़ कॉपियों की जांच हुई है।
up board result 12th 2026 link: रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट
- upmsp.edu.in
- digilocker.gov.in
बोर्ड ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
यूपी बोर्ड सभी छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
ट्वीट में बोर्ड ने कहा कि "परीक्षा एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं। आज का परिणाम आपकी मेहनत और लगन का प्रतिबिंब है। सिर्फ अंक नहीं—यह दिन है आत्मविश्लेषण, गर्व और नए संकल्पों का। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!"
#UPBoardResults2026
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026
परीक्षा एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।
आज का परिणाम आपकी मेहनत और लगन का प्रतिबिंब है।
सिर्फ अंक नहीं—यह दिन है आत्मविश्लेषण, गर्व और नए संकल्पों का।
सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं! 🌟#EducationMatters #FutureReady
रिजल्ट देखने का QR कोड

यूपी बोर्ड की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि छात्र या उनके माता पिता सीधे QR को स्कैन करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
up board result 2026 digilocker: 4 बजे लिंक होगा एक्टिव
यूपी बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक 4 बजे एक्टिव किया जायेगा। नतीजों का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की साइट के साथ ही डिजीलॉकर की साइट पर भी उपलब्ध होगा।
UPMSP Result 2026: टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा
यूपी बोर्ड 10th 12th में टॉप करने वाले छात्रों को नकद धनराशि, लैपटॉप / टेबलेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
UP Board Topper List 2026: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट होगी जारी
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े अहम सवालों के जवाब, UMMSP 10th 12th Result आज 4 बजे होगा जारी
नंबर को लेकर अविभावक छात्रों पर न बनायें दबाव
सभी अविभावकों को सलाह दी जाती है कि अगर उनके बच्चे के अंक कम आते हैं तो उस पर दबाव न बनाएं। इससे छात्र डर की वजह से कुछ गलत कदम उठा सकते हैं। ऐसे में जितने भी अंक बच्चे को प्राप्त हों उसमें ही संतोष करें।
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े अहम सवालों के जवाब, UMMSP 10th 12th Result आज 4 बजे होगा जारी
फेल होने पर दे सकेंगे कंपार्टमेंट एग्जाम
अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाता है तो वे कंपार्टमेंट एग्जाम देकर परीक्षा को पास कर सकेंगे। इससे आपका साल खराब होने से बच जायेगा।
UP Board Result 2026 Class 10: दसवीं में एक विषय में फेल होने पर माने जायेंगे पास
जो छात्र दसवीं कक्षा में 6 में से 5 विषयों में पास होंगे उन्हें उत्तीर्ण माना जायेगा चाहे 6वें विषय में उनके कितने ही अंक आएं। ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
up board result 2026 roll number: रोल नंबर रखें तैयार
यूपी बोर्ड द्वारा छात्रों को कहा गया है कि वे अपना रोल नंबर तैयार करें। रिजल्ट जारी होते ही आप सीधे इस पेज से नतीजे चेक कर सकेंगे।
आज का दिन निर्णायक, यूपी बोर्ड ने किया ट्वीट
यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि "आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाले हैं। यह सिर्फ परिणाम नहीं, बल्कि मेहनत, उम्मीद और नए सपनों की शुरुआत का उत्सव है!"
#UPBoardResults2026
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026
आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाले हैं।
यह सिर्फ परिणाम नहीं, बल्कि मेहनत, उम्मीद और नए सपनों की शुरुआत का उत्सव है!#UttarPradesh #EducationFestival
up board result 2026 link: दोनों कक्षाओं का रिजल्ट का लिंक अलग-अलग होगा उपलब्ध
यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के बाद 10th और 12th क्लास दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट का लिंक अलग-अलग इस पेज पर लगा दिया जायेगा। आपको जिस कक्षा रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करके सीधे मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Result 2026: आपके लिए यहां दिए जायेंगे दोनों लिंक
स्टूडेंट्स एवं उनके माता पिता आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे इसके लिए हम दोनों ही साइट के डायरेक्ट लिंक रिजल्ट आते ही इस पेज पर लगा देंगे। इसके बाद आप केवल 1 क्लिक में सीधे रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
UP Board Result: नतीजे चेक करने के लिए क्या डिटेल है जरूरी
यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगा।
UP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट का लिंक दो साइट पर होगा एक्टिव
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार रिजल्ट का लिंक दो साईट UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा।
UPMSP UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 4 बजे होगा जारी
यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा आज शाम 4 बजे कर दी जाएगी। रिजल्ट को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नोटिस जारी कर जानकारी पहले ही दी जा चुकी है।
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/Tcm4eQ59iS
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026