Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10th UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट लिंक upmsp.edu.in पर एक्टिव, 1 क्लिक में यहां चेक करें परिणाम

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:25 PM (IST)

    यूपी बोर्ड 10th क्लास रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। डायरेक्ट लिंक यहां पर लगा दिया गया है जहां से आप केवल 1 क्लिक में रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार ...और पढ़ें

    up board result 2026 class 10 check online

    up board result 2026 class 10 check online

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड 10th रिजल्ट दो साइट upmsp.edu.in, digilocker.gov.in पर हुआ जारी।

    2. Roll Number दर्ज करके मार्कशीट कर करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 27,50,945 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इन सभी स्टूडेंट्स एवं उनके माता पिता के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा शाम को 4 बजे रिजल्ट (UP Board Result 2026 Class 10) की घोषणा कर दी गई है।
    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर उपलब्ध है।

    रोल नंबर से मार्कशीट करें डाउनलोड

    यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को केवल Roll Number की आवश्यकता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर मुंह जुबानी याद नहीं है वे अपना प्रवेश पत्र से रोल नंबर देख लें।

    यहां से 1 क्लिक में डायरेक्ट मार्कशीट करें डाउनलोड

    UP Board 10th 12th Result 2026 जारी होते ही छात्र यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकेंगे। आपके लिए यहां पर डिजीलॉकर एवं ऑफिशियल वेबसाइट दोनों का ही लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा।

    ये रहे वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक 

    10th result Link 

    रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी

    यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10वीं कक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिन भी छात्रों ने राज्य में टॉप किया है उनको नकद धनराशि के साथ लैपटॉप/ टैबलेट और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा हर जिले में टॉप करने वाले छात्र को भी सम्मानित किया जायेगा।

    खबरें और भी

    1 विषय में फेल होने पर माने जायेंगे पास

    हाई स्कूल में अगर छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है तो भी बोर्ड की ओर से उसे उत्तीर्ण घोषित किया जायेगा। इसके अलावा अगर छात्र ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है तो भी उसे परेशान होकर गलत कदम उठाने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से ऐसे बच्चों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है जिसमें शामिल होकर छात्र इसी साल परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी, लिंक दो साइट upmsp.edu.in एवं Digilocker पर एक्टिवेट