Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े अहम सवालों के जवाब, UMMSP 10th 12th Result जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:42 PM (IST)

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट क्लास का रिजल्ट (UPMSP 10th 12th Result 2026) 23 अप्रैल यानी कि आज शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। नतीजों को लेकर व ...और पढ़ें

    UP Board Result 2026 OUT

    UP Board Result 2026 OUT

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड रिजल्ट किया गया घोषित।

    2. बोर्ड रिजल्ट से जुड़े सभी जरूरी क्वेश्चन के आंसर यहां से करें चेक।

    3. रिजल्ट का लिंक भी इस पेज पर करवा दिया गया है उपलब्ध।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स और उनके अविभावकों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार था जो खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से UP Board 10th 12th Result 2026 आज 23 अप्रैल शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्रों एवं उनके माता पिता के मन में रिजल्ट को लेकर कई सवाल जैसे- रिजल्ट कहां जारी हुआ है और वे इसे कैसे चेक कर सकते हैं।
    इसके अलावा अगर कोई स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसके पास उत्तीर्ण होने के क्या विकल्प हैं। ऐसे सभी सवालों के उत्तर आप यहां एक ही जगह से प्राप्त कर सकते हैं।

    UP Board Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक 

    उत्तर: यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है।

    दोनों कक्षाओं का रिजल्ट लिंक 

    Class 10th Result 2026 Link 

    Class 12th Result 2026 Link 

    ये रहे वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक 

    रिजल्ट कहां और कैसे जारी किया है?

    उत्तर: यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में की गई है। रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से हुई है।

    डायरेक्ट लिंक के लिए ऑफिशियल साइट?

    उत्तर: यूपी बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ ही डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

    रिजल्ट चेक करने के क्या डिटेल भरें?

    उत्तर: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता है। ऐसे में छात्र रोल नंबर अपने पास लिखकर रखें। अगर आपको रोल नंबर याद नहीं है तो अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर पास रख लें।

    10th क्लास में एक विषय में फेल होने पर क्या पास माना जायेगा?

    उत्तर: हां: बोर्ड की ओर से दसवीं में एक विषय में फेल होने पर छात्र को पास माना जायेगा। उदाहरण के तौर पर अगर 6 विषय हैं। छात्र अगर गणित या विज्ञान विषय में कमजोर है और किसी विषय में फेल हो जाता है तो उसे बोर्ड की ओर से पास माना जायेगा।

    ग्रेस मार्क्स मिलते हैं या नहीं?

    उत्तर: हां, कई बार अगर छात्र के 33 नंबर से कम हो जाते हैं तो उसे 5 नंबर तक का ग्रेस भी दिया जाता है। एक विषय में कितने भी कम अंक आएं तो उसे पास ही माना जायेगा।

    खबरें और भी

    अगर छात्र फेल हो जाता है तो उसके पास क्या विकल्प हैं?

    उत्तर: अगर कोई छात्र एक से अधिक विषय में फेल हो जाता है तो उसके लिए बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। कंपार्टमेंट के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जाते हैं। छात्र तय तिथियों में आवेदन करके दोबारा बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे और परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

    क्या ऑफलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक किया जा सकता है?

    उत्तर: हां, यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑफलाइन माध्यम से SMS से चेक किय जा सकेगा।
    बोर्ड की ओर से ऐसे छात्र व माता पिता जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है उनकी सुविधा के लिए यह सुविधा दी जाती है। ऐसे माता पिता कीपैड फोन पर बोर्ड द्वारा दिए गए नंबर पर SMS भेजकर रिजल्ट की जांच की जा सकेगी।

    पास होने के लिए न्यूनतम अंक क्या हैं?

    उत्तर: यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

    यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक कैसे किया जा सकेगा?

    • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
    • अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
    • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    UPMSP Result 2026: नतीजे जारी होने के साथ डाटा साझा 

    उत्तर: माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले आज नोटिफिकेशन जारी कर डेट एवं टाइम की सूचना दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें- UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, Digilocker पर लिखा Coming soon, कभी भी आ सकता है परिणाम