UP Board Results 2026 Live OUT: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Digilocker एवं upmsp.edu.in उपलब्ध, हाई स्कूल में 90.42 एवं इंटर में 80.38% पास
यूपी बोर्ड 10th 12th क्लास का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। नतीजे (UPMSP UP Board Result 2026) जारी होते ही स्टूडेंट्स बोर्ड की साइट या डिजीलॉकर साइट, एप द्वारा रोल नंबर दर्ज करके परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPMSP UP Board Result 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भाग लेने वाले 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा जारी की गई नोटिस के अनुसार UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 आज शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय प्रयागराज से जारी किया गया है।
परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है। डायरेक्ट लिंक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर से नतीजे चेक कर सकते हैं।
दोनों कक्षाओं का रिजल्ट लिंक
पूजा पाल ने हासिल किया तीसरा स्थान
यूपी बोर्ड 12th में पूजा पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
10th में कशिश ने किया टॉप

दसवीं कक्षा में कशिश ने टॉप किया है।
इंटरमीडिएट के टॉपर्स

हाई स्कूल में इन छात्रों ने किया टॉप

चेक करें रिजल्ट
छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक https://upmsp.edu.in/ पर एक्टिव कर दिया गया है।
डिजीलॉकर एवं upmsp.edu.in पर चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजीलॉकर पर उपलब्ध हो गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टार्ट
यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टार्ट हो गई है। कुछ ही पलों में रिजल्ट जारी होने वाला है।
4 बजे इस पेज पर लिंक कर दिया जायेगा एक्टिव
यूपी बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक 4 बजे इस पेज पर एक्टिव कर दिया जायेगा। इसके बाद आप सीधे यहां से नतीजे चेक कर सकेंगे।
इस बार भी क्या लड़कियां मारेंगी बाजी
पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी लकड़ियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहने की पूरी संभावना है।
UP Board Result 2026: दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ होगा घोषित
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ आज ही घोषित किया जाएगा।
UP Board 10th, 12th Result 2025 Live Updates: 18 दिनों में पूर्ण किया गया था मूल्यांकन
बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं कक्षा का मूल्यांकन इस वर्ष 18 दिनों में पूरा कर लिया गया था। कॉपियों की जांच 18 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक संपन्न करवाया गया था।
up board result 12th check online: प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी घोषणा
यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से छात्र रिजल्ट की जांच कर पाएंगे।
नतीजे जारी होने में कुछ घंटे शेष
52 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार कुछ ही पलों में खत्म होने वाला है। नतीजे जारी होने में अब केवल 3 घंटे का समय शेष है।
रोल नंबर रखें तैयार
सभी छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें। इससे नतीजे आने के समय आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
up board result direct link: डिजीलॉकर पर भी सीधे चेक कर सकेंगे नतीजे
यूपी बोर्ड का रिजल्ट सीधे डिजीलॉकर वेबसाइट एवं एप पर भी चेक किया जा सकता है।
up board qr code scanner: ये रहा QR Link
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स सीधे मोबाइल से QR कोड स्कैन करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। आप QR नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - UP Board Result: यहां से QR करें स्कैन और खुल जाएगा रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश होने का झंझट खत्म
बोर्ड अध्यक्ष रहेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद
रिजल्ट जारी होने के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के साथ ही अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी टॉपर्स की घोषणा
यूपी बोर्ड टॉपर्स की घोषणा रिजल्ट के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।
टॉपर्स की होगी बल्ले-बल्ले
जो स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप / टेबलेट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
QR कोड से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट के साथ ही QR कोड से भी चेक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- UP Board Result: यहां से QR करें स्कैन और खुल जाएगा रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश होने का झंझट खत्म
बोर्ड न रोल नंबर तैयार रखने को कहा
यूपी बोर्ड की ओर से छात्रों को रोल नंबर तैयार रखने को कहा गया है। जिन छात्रों को अपना रोल नंबर याद नहीं है वे प्रवेश पत्र ढूंढ़कर पास रख लें।
52 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक है। शाम 4 बजे दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/Tcm4eQ59iS
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026
UPMSP Matric Inter Result 2026: रिजल्ट कल 4 बजे हो जाएगा जारी
यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट 23 अप्रैल शाम 4 बजे वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर जारी कर दिया जायेगा।
मन से निकाल दें फेल होने का डर
सभी छात्रों को बता दें कि वे फेल होने का डर बिल्कुल ही मन से निकाल दें। क्योंकि हाई स्कूल में 1 विषय में फेल होने पर भी छात्र पास माने जायेंगे। इसके अलावा 10th 12th में एक या एक से अधिक विषयों में फेल होने पर भी छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर परीक्षा पास कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: ऑफलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक किया जा सकता है या नहीं
अभी तक बोर्ड की ओर से ऐसा कोई नंबर नहीं दिया गया है। अगर बोर्ड कोई नंबर जारी करेगा तो यहां पर अपडेट कर दिया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स SMS के जरिये रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th Result 2026: अब केवल कल का इंतजार
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब केवल 4 बजे तक का इंतजार है। इसके बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP Board Result 2026 Digilocker: डिजीलॉकर से रिजल्ट चेक करने का तरीका
- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट स्टूडेंट्स ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर भी आपको रिजल्ट चेक करने की सुविधा प्रदान की गई है। नीचे दी जा रहीं स्टेप्स के जरिए आप अपना परिणाम चेक कर पाएंगे-
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर विजिट करें।
- यूपी बोर्ड 10th 12th के रिजल्ट पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको रोल नंबर व अन्य जानकारी भरने का विकल्प मिलेगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?
- स्टेप 1 : सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- स्टेप 2 होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में UP Board Class 10th Result 2026 या UP Board Class 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा।
- स्टेप 3 अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
- स्टेप 4 वहीं एक कैप्चा कोड भी नजर आएगा। इसी भी संबंधित बॉक्स में भरकर सबमिट दें।
- स्टेप 5 आपकी स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट आ जाएगा। आप इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
UPMSP UP Board 10th 12th Result: रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट के लिए आवेदन होंगे स्टार्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जायेंगे। फेल होने वाले छात्रों को तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। बिना फॉर्म भरे आप इस परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे।
ज्यादा विषयों में फेल होने पर भी रहेगा पास होने का मौका
अगर कोई छात्र हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में फेल हो जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे बच्चों के लिए बोर्ड द्वारा दोबारा से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। फेल छात्र इसमें भाग लेकर परीक्षा को पास करके अपना साल खराब होने से बचा पाएंगे।
10वीं कक्षा में 1 विषय में फेल छात्र माने जायेंगे पास
अगर कोई छात्र 10th क्लास में 6 में से 5 विषयों में पास हो जाता है और 1 विषय में फेल हो जाता है तो ऐसे छात्र भी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण माने जायेंगे।
UP Board Result 2026: केवल वेबसाइट एवं डिजीलॉकर पर चेक किया जा सकेगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट केवल माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर जारी किया जायेगा।
UP Board Results 2026 Live: 52 लाख स्टूडेंट्स का एक साथ जारी होगा परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 10th एवं 12th क्लास का एक साथ जारी किया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
UPMSP UP Board Result 2026: एडमिट कार्ड रख लें ढूंढ़कर पास
यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले ऐसे स्टूडेंट्स जिनको अपना रोल नंबर याद नहीं है वे अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर पास रख लें ताकी रिजल्ट जारी होने के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।
बड़ी खबर, कल 4 बजे जारी होगा रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा कल 23 अप्रैल 2026 को यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट शाम 4 बजे जारी कर दिया जायेगा।
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/eqFpy3667M
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 22, 2026
UPMSP: रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी
यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में की जाएगी।
UP Board Results 2026 Date & Time: बोर्ड नोटिस जारी कर देगा रिजल्ट जारी होने की सूचना
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले नोटिफिकेशन जारी कर डेट एवं टाइम की ऑफिशियल सूचना देता है। अनुमान के मुताबिक UPMSP कभी भी नोटिस साझा कर सकता है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी?
डिजीलॉकर वेबसाइट पर Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon लिख कर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि इसी वीक के अंत तक किसी भी दिन रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
UPMSP 10th 12th Result 2026: रिजल्ट से जुड़े सवालों के जवाब
यूपी बोर्ड रिजल्ट कब, कहां और कैसे चेक किया जा सकेगा। इसके साथ ही फेल होने वाले स्टूडेंट्स कैसे इसी साल पास हो सकेंगे इन सभी क्वेश्चन के आंसर आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।
UP Board Results 2026: रिजल्ट हो चुका तैयार, अब केवल जारी होने की देर
माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट को तैयार कर लिया गया है। डिजीलॉकर पर नतीजे जल्द ही जारी होने की सूचना भी दे दी गई है। अब केवल रिजल्ट जारी होने की देर है जो कभी भी घोषित हो सकता है।
UPMSP Result 2026: रोल नंबर है आवश्यक डिटेल
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर अनिवार्य डिटेल है। ऐसे में जिन छात्रों को रोल नंबर मुंह-जुबानी याद नहीं है वे अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर उसमें रोल नंबर चेक कर लें या एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
UP Board Result 2026: 52 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर इस बार 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। इन सभी स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता पिता को भी परिणाम जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है।
UPMSP UP Board Result 2026: रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म
यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। रिजल्ट डेट एवं टाइम को लेकर नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है।
UPMSP UP Board Result 2026: अगर एक से अधिक विषयों में हो जायेंगे फेल, तो भी रहेगा पास होने का मौका
अगर कोई छात्र एक से ज्यादा विषय में फेल हो जाता है तो भी उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। फेल होने वाले स्टूडेंट्स इसमें भाग लेकर परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
UPMSP 10th, 12th Result 2026: 10th क्लास में एक विषय में फेल होने पर माने जायेंगे पास
ऐसे छात्र जिनका कोई एक विषय कमजोर है और उनको लग रहा है कि उस विषय में उनके कम अंक आएंगे और वे फेल हो जायेंगे तो उन्हें टेंशन नहीं लेनी है। यूपी बोर्ड में एक विषय में फेल होने पर भी पास माना जाता है। ऐसे में अगर आप 6 में से 5 विषयों में भी पास होंगे तो उत्तीर्ण माने जायेंगे और आपका साल खराब नहीं होगा।
Up Board Result 2026 Live: पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा।
UP Board Result 2026 Date: रिजल्ट तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब जल्द ही नोटिस जारी कर डेट का एलान कर दिया जायेगा।
upmsp result 2026 kab aayega: रिजल्ट को लेकर नोटिस होगा जारी
UPMSP द्वारा रिजल्ट को लेकर नोटिस कभी जारी किया जा सकता है। इस नोटिफिकेशन में रिजल्ट जारी होने की डेट एवं समय की जानकारी दी जाएगी।
UPMSP UP Board Result 2026: क्या स्मार्टफोन न होने पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा?
हां, अगर किसी छात्र या उनके माता पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वे वे स्वयं रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से नंबर दिया जायेगा। इस नंबर पर SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकेगा।
UPMSP UP Board Result 2026: वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Toppers List 2026: नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र राज्य में टॉप करेंगे उनको सरकार की ओर से नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
UP Board Result 2026: रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा जारी
यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे।
UPMSP UP Board Result 2026 Live: डिजीलॉकर एप का भी किया जा सकता है उपयोग
छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए डिजीलॉकर एप का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करके आईडी एक्टिव करनी होगी।
UP Board 10th 12th Result 2026: बोर्ड की साइट एवं डिजीलॉकर से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र UPMSP की साइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP Board Result 2026 date and time: स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड ढूंढ़कर रख लें अपने पास
यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। ऐसे में अगर आपको अपना रोल नंबर याद नहीं है तो तुरंत ही प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
UP Board Result 2026: डिजीलॉकर की ओर से रिजल्ट की जानकारी की गई साझा

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर डिजीलॉकर की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। साइट पर Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon लिख कर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि परिणाम की घोषणा जल्द ही की जाने वाली है।
UP Board Results 2026 Live: इंतजार हुआ खत्म, कभी भी आ सकता है रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10th 12th क्लास का रिजल्ट भी भी जारी किया जा सकता है।