CBSE: सीबीएसई क्लास 12th सप्लीमेंट्री कॉपी के वेरिफिकेशन एवं री-इवैल्यूएशन के आवेदन की लास्ट डेट आज, 100 रुपये लगेगी फीस
सीबीएसई सप्लीमेंट्री क्लास 12th की कॉपी के मार्क्स वेरिफिकेशन एवं री-इवैल्यूएशन के लिए के लिए आज यानी 8 सितंबर तक ...और पढ़ें

CBSE Class 12 supplementary Re-evaluation/Verification
HighLights
आज से ओपन हुआ सीबीएसई 12th सप्लीमेंट्री कॉपी के वेरिफिकेशन, री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल।
100 रुपये फीस जमा करके किया जा सकता है अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई क्लास 12 सप्लीमेंट्री 2026 परीक्षा में भाग लेने वाले ऐसे छात्र जिन्होंने अपनी कॉपी को चेक करने/ स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था उनके लिए काम की खबर है। अब बोर्ड द्वारा ऐसे छात्रों के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन एवं कॉपी के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन विंडो ओपन की गई है।
जो छात्र स्कैन की हुई कॉपी के किसी प्रश्न से संतुष्ट नहीं हैं या वे अपनी पूरी कॉपी की पुनर्जांच करवाना चाहते हैं वे आज 8 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने का तरीका
मार्क्स वेरिफिकेशन एवं कॉपी के री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल https://apps.cbseit.in/rchk/default.aspx पर जाकर Apply - Class 12 (Verification / Re-evaluation) पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर अपना फॉर्म सबमिट करें और निर्धारित फीस का भुगतान करें। फॉर्म को सबमिट कर दें।
मार्क्स वेरिफिकेशन एवं री-इवैल्यूएशन के लिए फीस
- मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए प्रति कॉपी 100 रुपये जमा करना होगा।
- प्रति प्रश्न री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपये का अलग से भुगतान करना होगा।
- फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
CBSE Class 12 Supplementary 2026 Re-evaluation/Verification Portal Link
सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 विवरण
सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए कुल 2,91,576 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 2,75,287 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था। इसमें से इम्प्रूवमेंट परीक्षा में 1,11,056 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और इसके अलावा कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए 1,64,231 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। कुल पास प्रतिशत 53.08% दर्ज किया गया है।
