Schools Closed: दिल्ली के स्कूलों में इन डेट्स में रहेगा अवकाश, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया सर्कुलर
दिल्ली में ब्रिक्स समिट की तैयारियों को लेकर शिक्षा निदेशालय में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 11 सितंबर का ...और पढ़ें

दिल्ली में 11 सितंबर को रहेगी स्कूलों की छुट्टियां।
HighLights
दिल्ली में ब्रिक्स समिट के चलते सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में रहेगी छुट्टी।
11 सितंबर को बंद रहेंगे विद्यालय।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने जा रही है। इसके चलते दिल्ली में तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। ऐसे में अब दिल्ली शिक्षा निदेशालय में सर्कुलर जारी कर स्कूलों में 11 सितंबर को छुट्टियों का एलान किया है। इसके साथ ही कई स्कूलों में 2nd सैटरडे की छुट्टी होती है। ऐसे में छात्रों को 11 से लेकर सन्डे यानी कि 13 सितंबर तक की छुट्टियां मिलेंगी।
सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा नियम
शिक्षा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक विकास कालिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी ऑफिस और स्कूलों (सरकारी मदद पाने वाले और बिना मदद वाले मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों सहित) में 11 सितंबर 2026 को छुट्टी रहेगी।
क्या है ब्रिक्स समिट जिसके चलते बंद रहेंगे स्कूल
ब्रिक्स (BRICS) दुनिया की प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण वैश्विक संगठन है। इसकी बैठक (BRICS Summit) एक वार्षिक शिखर सम्मेलन है, जिसमें सदस्य देशों के शीर्ष नेता (राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री) वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और रणनीतिक सहयोग करते हैं।
ब्रिक्स में मुख्य रूप से पहले ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका जैसे देश शामिल थे लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा है। अब इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देश भी शामिल होते हैं।
