विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेना में शामिल होने का ऐसा जुनून कि छोड़ दी 46 लाख पैकेज की नौकरी, 8वें प्रयास में Er से फौजी बने शारदेंदु

Published: Mon, 07 Sep 2026 11:07 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 10:24 AM (IST)

सेना में जाने के लिए 46 लाख की नौकरी छोड़कर 8वें प्रयास में शारदेंदु तिवारी फौजी बनने का अपना सपना साकार कर सके।

Sharadendu Tiwari

Sharadendu Tiwari

HighLights

  1. 46 लाख पैकेज की नौकरी छोड़कर फौजी बने शारदेंदु तिवारी।

  2. 8वें प्रयास में सेना में हो सके शामिल।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। देशसेवा की चाह और कुछ गुजरने का सपना आपको तब तक नहीं रुकने देगा जब तक आप उसे हासिल नहीं कर लेते, बस पूर्ण समर्पण और लगन से मेहनत करने का जज्बा होना चाहिए। ऐसा ही कर दिखाया यूपी के 27 साल के शारदेंदु तिवारी ने। उनके पास एक बेहतरीन पैकेज की नौकरी थी और साथ ही नाम के आगे Er भी लगा था लेकिन उनका सपना तो केवल फौजी बनकर देशसेवा करने का था।

46 लाख की नौकरी छोड़कर बन गए फौजी

फौजी बनने की चाह उन्हें विरासत में मिली। उनके पिता ऑनरेरी कैप्टन राज कुमार तिवारी ने रिटायर होने से पहले 36 साल तक आर्मी सर्विस कॉर्प्स में सर्विसेज दीं। अपने पिता को देखकर और फौजी की एडवेंचरस लाइफ को देखकर उनके मन में फौजी बनने का विचार आया। यह सपना उनके ऊपर इतना हावी हो गया कि उन्होंने अमेजन में सालाना 46 लाख पैकेज वाली को भी छोड़ दिया।

8वें प्रयास में फौज में हो सके शामिल

देशसेवा के लिए फौजी बनने की चाह में उनको कई दिक्कतें भी हुईं। इस दौरान वे 7 बार इससे चूक गए लेकिन 8वें प्रयास में उन्होंने टेक्निकल एंट्री रूट (TES या TGC) के जरिए सेना में शामिल होने का अपना सपना पूरा किया। हाल ही में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में सेना में कमीशन प्राप्त किया।

कौन हैं शरदेंदु

शारदेंदु तिवारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नीलमाथा में रहते हैं। उनका परिवार मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के पिपरगांव का रहने वाला है। शरदेंदु की शुरुआती शिक्षा हरियाणा के चंडीमंदिर स्थित केंद्रीय विद्यालय से पूरी हुई। पढ़ने में वे शुरू से ही होशियार थे। 10वीं बोर्ड में उन्हें 93.10% और 12वीं बोर्ड में 79.60% अंक प्राप्त हुए। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET), पंजाब से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी में MTech किया।

यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट के चलते 20 की उम्र में छोड़ना पड़ा DSP का पद, कड़ी मेहनत से अब संभाली डिप्टी कलेक्टर की कुर्सी