ऑफिस पॉलिटिक्स से खराब हो रही है आपकी मेंटल हेल्थ? खुद को सेफ रखने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स
कॉर्पोरेट वर्क कल्चर में ऑफिस पॉलिटिक्स और गॉसिप से मेंटल हेल्थ और प्रोडक्टिविटी पर बुरा असर पड़ सकता है।

ऑफिस पॉलिटिक्स से कैसे बचें? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कॉरपोरेट वर्क कल्चर में ऑफिस पॉलिटिक्स और गॉसिप होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अगर ये हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो आपकी मेंटल हेल्थ और प्रोडक्टिविटी को नुकसान पहुंचा सकता है।
ऑफिस का नेगेटिव माहौल स्ट्रेस का कारण बन सकता है। इसलिए अपने वर्कप्लेस पर ऐसी स्थितियों से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें ऑफिस पॉलिटिक्स से कैसे खुद को बचाएं।
प्रोफेशनल बाउंड्री सेट करें
जब भी कलीग्स किसी की पीठ पीछे बुराई या गॉसिप करें, तो उस बातचीत का हिस्सा न बनें। अगर कोई आपके पास गॉसिप लेकर आता भी है, तो बिना रूड हुए बात बदल दें। अगर फिर भी वह आपको कोई गॉसिप दे रहा है, तो अपना रिस्पॉन्स काफी न्यूट्रल रखें। न तो किसी की हां में हां मिलाएं और न किसी के खिलाफ कोई कमेंट पास करें।
ईमेल रिकॉर्ड रखें
कई कलीग्स ऐसे होते हैं, जो आपके काम का क्रेडिट लेने की कोशिश करते हैं और इसके कारण आपके खिलाफ गॉसिप भी करते हैं। इससे बचने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि जरूरी निर्देशों, प्रोजेक्ट अपडेट्स और बाकी सभी जानकारियों को ईमेल पर रिकॉर्ड करें। इससे आगे भी आपको याद रहेगा कि आपने क्या-क्या काम किया है और अपने बॉस के सामने भी आप अपना काम बेहतर तरीके से दिखा सकते हैं।
प्रोफेशनल और पर्सनल अलग-अलग
ऑफिस के लोगों के साथ फ्रेंडली व्यवहार रखना अच्छी बात है, लेकिन अपनी पर्सनल लाईफ की जानकारी कलीग्स के साथ शेयर न करें। आपकी रोजमर्रा की जिंदगी, पारिवारिक समस्या या फ्यूचर प्लान कब गॉसिप का मुद्दा बन जाएं, पता नहीं। इसलिए पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को अलग-अलग रखें।
पॉजिटिव नेटर्वक बनाएं
ऑफिस में हर व्यक्ति गॉसिप या पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होता। हमेशा कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने काम से काम रखते हैं और पॉजिटिव सोच रखते हैं। ऐसे सहकर्मियों को अपने नेटवर्क ग्रुप में शामिल करें। इन लोगों के साथ लंच ब्रेक लें या बातचीत करें, ताकि आपको भी पॉजिटिव महसूस हो। अगर ऑफिस के अंदर ऐसा माहौल न मिले, तो ऑफिस के बाहर अपने दोस्तों और मेंटर्स से बात करके अपना स्ट्रेस कम करें।
