विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अचानक बढ़कर आने लगा है बिजली का बिल? घर बैठे इन आसान तरीकों से जांचें अपना मीटर

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:52 AM (IST)

बिना इलेक्ट्रिशियन खुद भी चेक कर सकते हैं बिजली के मीटर में गड़बड़ी।

मीटर की जांच करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

मीटर की जांच करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

HighLights

  1. एमसीबी बंद कर मीटर की लाइट जांचें, खराबी जानें

  2. उपकरण चलाकर मीटर की शुरुआती-अंतिम रीडिंग मिलाएं

  3. स्मार्ट मीटर की रीडिंग मोबाइल ऐप से सत्यापित करें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिजली का बिल थोड़ा भी बढ़ जाए तो यह घर का सारा बजट खराब कर देता है। खासकर गर्मियों के दिनों में सभी घरों में एसी, कूलर के दिन रात चलने से बिल ज्यादा आना एक आम बात है, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि आप बिजली की उतनी खपत नहीं कर रहे, जितना बिल आ रहा है तो इसे अनदेखा न करें। कई बार मीटर में कोई खराबी भी इसका कारण हो सकती है। 

ऐसे में आइए आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से मीटर की जांच की जा सकती है। 

MCB टेस्ट

बिजली मीटर की सही से जांच करने के लिए आपको सबसे पहले मेन एमसीबी को बंद कर देना है। अगर MCB बंद होने के बाद भी मीटर की लाइट आती रहे तो वह गड़बड़ी का संकेत है। वहीं, अगर लाइट बंद हो जाए तो कई बार गड़बड़ी की वजह वायरिंग लीकेज होती है। 

शुरुआती रीडिंग नोट करें

दूसरे स्टेप में मीटर बंद हो जाने पर उसकी शुरुआती रीडिंग को पेपर पर नोट कर लेना है। इसके बाद 1000 वाट का कोई लैम्प या हीटर को एक घंटे के लिए ऑन करके रख देना है। 

आखिरी रीडिंग देखें 

जब 1 घंटा पूरा हो जाए तब मीटर की लैस रीडिंग चेक करें। अगर आप एक यूनिट यानी 1 किलोवाट घंटे का अंतर उसमें पाते हैं तो समझ जाएं कि मीटर सही चल रहा है। जबकि मीटर में अंतर ज्यादा या कम आना उसके तेज या धीमे चलने के बारे में बताता है। 

मोबाइल एप से चेक करें 

इन दिनों स्मार्ट मीटर के साथ मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध है। कुछ नहीं करना, बस एप में दिख रही खपत के साथ मीटर की रीडिंग का मिलान करना है, सही और गलत सब आपके सामने होगा।  

इलेक्ट्रिशियन को दिखाएं 

अगर इन सब तरीकों को अपनाने के बावजूद आपको संतुष्टि नहीं होती है तो सबसे सुरक्षित तरीका है इलेक्ट्रिशियन को बुला लें। इसके लिए बिजली विभाग में आवेदन देकर घर में मीटर के साथ ही वायरिंग लीकेज की भी सही जांच करा लें। 

बिजली की खपत कम करने के टिप्स 

  1. एसी का तापमान हमेशा 24-26 के बीच रखें। इससे कंप्रेसर कम रहता है और खपत भी बहुत कम होती है। 

  2. ज्यादा पुराने बिजली के उपकरणों को निकालकर नए उपकरण इस्तेमाल करें। 

  3. जब भी कमरे से बाहर निकलें तो हमेशा लाइट और पंखा बंद करके ही निकलें। 

  4. जिन उपकरणों का इस्तेमाल कम होता है उन्हें अनप्लग कर दें।