विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपके चॉपिंग बोर्ड पर चिपके हो सकते हैं अदृश्य कीटाणु, समझें इसे क्लीन और स्टोर करने का सही तरीका

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:15 AM (IST)

चॉपिंग बोर्ड चाहे लकड़ी का हो या प्लास्टिक का, इसके भी इस्तेमाल करने के नियम होते हैं।

चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज किचन में रखा चॉपिंग बोर्ड एक बड़ी जरूरत बन चुका है, सब्जियों से लेकर फल और मीट कटिंग तक सब चीजों में इसका इस्तेमाल होता है। पर बहुत कम लोग इसे खरीदने और स्टोरेज का सही तरीका जानते हैं, जबकि यह लापरवाही खाने तक बैक्टीरिया पहुंचा सकती है। 

ऐसे में अगर आप भी चॉपिंग बोर्ड रोज उपयोग में लाते हैं या इसे नया खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए पहले कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं। 

चॉपिंग बोर्ड की सतह देखें 

जब भी बाजार में चॉपिंग बोर्ड खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसकी सतह देखें। ऐसा बोर्ड खरीदें जिसकी सरफेस काफी मजबूत और टिकाऊ हो। इस क्वालिटी के साथ ही बोर्ड की चौड़ाई भी जांच लें। मार्केट में लकड़ी, बांस, प्लास्टिक कई तरह के बोर्ड मौजूद हैं। इनमें से अक्सर प्लास्टिक के बोर्ड का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है। 

नाइफ फ्रेंडली कटिंग बोर्ड चुनें 

लकड़ी का कटिंग बोर्ड नाइफ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। दरअसल, इस बोर्ड का इस्तेमाल करने से चाकू की धार को कम नुकसान पहुंचता है। वहीं, प्लास्टिक बोर्ड, कांच, संगमरमर या स्टील के बोर्ड पर चाकू जल्दी खराब हो जाते हैं। 

इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी 

कई लोगों की आदत होती है कि वो चॉपिंग बोर्ड पर पहले कोई सब्जी काटते हैं और फिर उसी पर बिना धोए पनीर या मीट कटिंग करने लगते हैं। इससे फूड्स में क्रॉस-कंटैमिनेशन हो जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक है। इससे बचने के लिए हमेशा बोर्ड को अच्छे से धोकर ही दोबारा इस्तेमाल में लाना चाहिए। 

चॉपिंग बोर्ड को स्टोर करने का सही तरीका क्या है? 

बोर्ड को यूज में लाने के बाद फूड पार्टिकल्स को अच्छे से क्लीन करें। फिर गुनगुने पानी में डिश सोप से धोकर सबसे आखिर में साफ पानी से साफ करें। जब बोर्ड पूरी तरह से सूख जाए, उसके बाद ही पूरी तरह से सुखाकर स्टोर करें। 

कितने में बदलना सही? 

यह पूरी तरह से चॉपिंग बोर्ड की क्वालिटी पर निर्भर करता है कि वह लकड़ी का है या फिर प्लास्टिक का। प्लास्टिक के बोर्ड को 1-2 साल के अंदर बदला जा सकता है। वहीं, लकड़ी या बांस के बोर्ड को 3-4 साल में बदला जा सकता है क्योंकि उसकी क्वालिटी अच्छी होती है। 

यह भी पढ़ें- बरसात में दीवारों की सीलन कर रही है घर का लुक खराब? इन स्मार्ट तरीकों से करें कवर, नहीं पड़ेगी पेंट की जरूरत

यह भी पढ़ें- दूध के जले दाग हों या तेल की जिद्दी परत, किचन की इन 5 चीजों से चुटकियों में चमकाएं गैस बर्नर