विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूध के जले दाग हों या तेल की जिद्दी परत, किचन की इन 5 चीजों से चुटकियों में चमकाएं गैस बर्नर

Published: Sun, 06 Sep 2026 08:58 AM (IST)

बिना घिसे और बिना महंगे लिक्विड के गैस बर्नर की सफाई करें।

गैस बर्नर की जिद्दी गंदगी को साफ करने के घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

गैस बर्नर की जिद्दी गंदगी को साफ करने के घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खाना बनाते समय गैस बर्नर पर कभी तेल-मसालों के छींटे, कभी दूध या सब्जी गिरने के निशान बन ही जाते हैं। समय रहते इसे साफ न किया जाए तो इसपर गंदगी की जिद्दी परत बनने लगती है। वहीं, कई बार बर्नर के छोटे-छोटे छेद भी बंद हो जाते हैं, ऐसे में आइए जानते हैं घर में रखी किन चीजों से बर्नर को साफ किया जा सकता है। 

गैस बर्नर की जिद्दी गंदगी को साफ करने के घरेलू नुस्खे 

ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से गैस बर्नर की जिद्दी गंदगी को साफ किया जा सकता है: 

बेकिंग सोडा 

गैस बर्नर की सफाई करने के लिए सबसे पहले पानी गर्म कर लें और उसकी सप्लाई को बंद कर दें। अब गर्म स्टोव ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे हल्के गर्म पानी में डुबोकर रख देना है। इसके बाद थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा के साथ पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बर्नर पर 15 मिनट लगा रहने दें और बाद में गीले सॉफ्ट स्पंज से साफ कर लें। 

सिरका 

गैस बर्नर की जिद्दी गंदगी हटाने के लिए सफेद सिरका भी काम में लाया जा सकता है। एक बर्तन में 2-3 गिलास पानी डालकर उसमें 3-4 चम्मच सिरका डालें। इस घोल में बर्नर को 15-20 मिनट रखने के बाद अच्छे से धोकर कपड़े से पोंछ लें।  

माइक्रोफाइबर कपड़ा

बर्नर पर चिपकी गंदगी हटाने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें। इससे पहले उसपर गर्म पानी डालकर दाग को नरम कर लें। इसके 5 मिनट बाद उसे माइक्रोफाइबर के कपड़े से साफ करें, इसकी मदद से गंदगी के छोटे-छोटे कण आसानी से साफ हो जाते हैं। 

गर्म पानी और ईनो 

इसके लिए एक पैकेट ईनो, 2-3 चम्मच नींबू का रस, 2-3 गिलास गर्म पानी चाहिए। पहले गर्म पानी एक बर्तन में लेकर 2-3 चम्मच नींबू का रस और 1 पैकेट ईनो डालें। इस मिश्रण में बर्नर को 20 मिनट तक डुबोए रखने के बाद किसी पुराने टूथब्रश से अच्छे से साफ कर लें। 

नींबू और नमक 

अगर घर में बेकिंग सोडा या ईनो नहीं है तो सिर्फ नमक और नींबू से भी इसकी सफाई की जा सकती है। 2-3 गिलास गुनगुने पानी में एक पूरा नींबू निचोड़ लें। इस पानी में बर्नर को 15-20 मिनट तक डालकर रखें। फिर थोड़ी देर बाद ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। 

यह भी पढ़ें- सफेद कपड़ों का रंग पड़ने लगा है पीला? इन घरेलू नुस्खों से लौट आएगी उनकी पहले जैसी चमक

यह भी पढ़ें- फ्लैट की छोटी बाल्कनी में भी आसानी से उगाएं ताजी सब्जियां, बिना मेहनत के तैयार हो जाते हैं ये पौधे