विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफेद कपड़ों का रंग पड़ने लगा है पीला? इन घरेलू नुस्खों से लौट आएगी उनकी पहले जैसी चमक

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Mon, 31 Aug 2026 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2026 12:48 PM (IST)

सफेद कपड़ों की ठीक से देखभाल न की जाए, तो वे पीले पड़ने लगते हैं और इनकी चमक भी कम होने लगती है।

सफेद कपड़ों को कैसे करें साफ? (AI Generated Image)

सफेद कपड़ों को कैसे करें साफ? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सफेद कपड़े पहनने में तो बहुत सुंदर लगते हैं, लेकिन इनकी देखभाल और इन्हें सफेद बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। पसीने, बार-बार धोने और गलत तरीके से स्टोर करने से सफेद कपड़े धीरे-धीरे पीले पड़ने लगते हैं और समय के साथ इनकी चमक खत्म होने लगती है। 

लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर आप अपने सफेद कपड़ों को लंबे समय तक चमकदार और साफ रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स के बारे में, जिनसे आपके सफेद कपड़े पीले नहीं पड़ेंगे।

कैसे बचाएं सफेद कपड़ों को पीला होने से?

  • नींबू के पानी में भिगोएं- सफेद कपड़ों को धोने से पहले हल्के गर्म पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर 20-30 मिनट तक भिगो दें। नींबू में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग गुण कपड़ों के पीलेपन को कम कर उन्हें चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
  • बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें- बेकिंग सोडा कपड़ों की सफाई के लिए बहुत असरदार माना जाता है। कपड़े धोते समय डिटर्जेंट के साथ एक या दो चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। इससे कपड़ों की बदबू भी दूर होती है और सफेदी भी बरकरार रहती है।
  • धूप में अच्छी तरह सुखाएं- सूरज की किरणें प्राकृतिक रूप से कपड़ों को साफ और फ्रेश बनाए रखने में मदद करती हैं। हालांकि, बहुत समय तक तेज धूप में कपड़ों को न छोड़ें।
  • अलग से धोएं सफेद कपड़े- रंगीन कपड़ों का रंग निकलकर सफेद कपड़ों में मिल सकता है, जिससे उनका रंग फीका या पीला पड़ सकता है। इसलिए सफेद कपड़ों को अलग से धोना बेहतर रहता है।
  • सिरके का इस्तेमाल करें- कपड़े धोते समय पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाने से कपड़ों की चमक बढ़ती है। सिरका कपड़ों पर जमी गंदगी और साबुन के अवशेष को हटाने में मदद करता है, जिससे कपड़े ज्यादा साफ और चमकदार दिखाई देते हैं
  • सही तरीके से स्टोर करें- कई बार कपड़े ठीक से सूखे बिना अलमारी में रखने से उनमें नमी रह जाती है, जिससे पीले दाग पड़ सकते हैं। इसलिए सफेद कपड़ों को पूरी तरह सूखने के बाद ही फोल्ड करके रखें। 
  • ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें- ज्यादा डिटर्जेंट कपड़ों में जमा होकर पीलेपन का कारण बन सकता है। इसलिए हमेशा सही मात्रा में ही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।