विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्लैट की छोटी बाल्कनी में भी आसानी से उगाएं ताजी सब्जियां, बिना मेहनत के तैयार हो जाते हैं ये पौधे

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Wed, 02 Sep 2026 06:30 AM (IST)

शहरों में लोग अब बाल्कनी गार्डनिंग से घर पर ताजी और केमिकल-फ्री सब्जियां उगा रहे हैं। घर पर उगाई सब्जियां सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

बालकनी में उगाएं ये सब्जियां (AI Generated Image)

बालकनी में उगाएं ये सब्जियां (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल शहरों में रहने वाले लोग भी अब बाल्कनी गार्डनिंग की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। ताजी, केमिकल-फ्री सब्जियां घर पर उगाने से न सिर्फ सेहत बेहतर रहती है, बल्कि गार्डनिंग मानसिक सुकून हासिल करने में भी मदद करता है। 

बहुत से लोग सोचते हैं कि गार्डनिंग में ज्यादा मेहनत, समय और खर्च लगता है, जबकि सच यह है कि कुछ ऐसी सब्जियां भी होती हैं जिन्हें कम लागत, कम देखभाल और सीमित जगह में आसानी से उगाया जा सकता है। अगर आप भी अपने बाल्कनी गार्डन की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यहां बताए गई सब्जियां आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। आइए जानें इन सब्जियों के बारे में।

बालकनी गार्डन के लिए सब्जियां

  • धनिया- धनिया सबसे आसान और जल्दी उगने वाली सब्जियों में से एक है। इसके बीज सीधे गमले की मिट्टी में बोए जा सकते हैं। इसे रोजाना हल्की धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है। 20-25 दिनों में आप ताजा धनिया काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पालक- पालक पोषण से भरपूर और तेजी से बढ़ने वाली हरी सब्जी है। इसे मध्यम धूप, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और हल्की सिंचाई की जरूरत होती है। 25-30 दिनों में पालक उगकर तैयार हो जाएगी।
  • मेथी- मेथी के बीज आसानी से अंकुरित हो जाते हैं और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। यह कम जगह में भी अच्छी ग्रोथ देता है और रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • टमाटर- टमाटर को बाल्कनी में उगाना बेहद आसान है। इसके लिए थोड़ा बड़ा गमला, भरपूर धूप और स्टिक या ट्रेलिस जरूरी होता है। एक पौधे से कई हफ्तों तक टमाटर मिलते रहते हैं।
  • हरी मिर्च- हरी मिर्च कम लागत में लंबे समय तक फल देने वाला पौधा है। इसे नियमित पानी और धूप चाहिए। एक बार पौधा तैयार हो जाए तो लगातार मिर्च मिलती रहती है।
  • पुदीना- पुदीना तेजी से फैलने वाला पौधा है और ज्यादा मेहनत नहीं मांगता। इसे अलग गमले में लगाना बेहतर होता है, ताकि यह बाकी पौधों पर हावी न हो। चाय, चटनी और ड्रिंक में इसका खूब इस्तेमाल होता है।
  • माइक्रोग्रीन्स- अगर आप जल्दी रिजल्ट चाहते हैं तो माइक्रोग्रीन्स बेस्ट ऑप्शन हैं। इन्हें 10-15 दिनों में काटा जा सकता है और सलाद व सैंडविच में इस्तेमाल किया जा सकता है।

बाल्कनी गार्डनिंग के फायदे 

घर की ताजी सब्जियां खाने से पोषण बढ़ता है, खर्च कम होता है और प्लास्टिक पैकेजिंग से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही, पौधों की देखभाल तनाव कम करने में मदद करती है। इन कम मेहनत और कम लागत वाले पौधों से आप आसानी से अपने बाल्कनी गार्डन की शुरुआत कर सकते हैं और हर दिन ताजी, हेल्दी सब्जियों का आनंद ले सकते हैं।