Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज लंच में खा लें बस एक कटोरी सादा दही, महीने भर में सेहत को मिलेंगे 6 फायदे

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 04:04 PM (GMT+05:30)

    दही में प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं (Curd Benefits)। इसलिए रोजाना दही खाने से शरीर ...और पढ़ें

    क्या होगा अगर रोज खाएंगे एक कटोरी दही (Picture Courtesy: Freepik)
    क्या होगा अगर रोज खाएंगे एक कटोरी दही (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. दही में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं
    2. इसे रोज खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है
    3. दही मूड को अच्छा बनाने में भी मदद करता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं अगर आप रोजाना लंच में एक कटोरी दही खाना शुरू कर दें, तो आपकी सेहत को कितना फायदा (Benefits of Eating Curd) मिल सकता है। दरअसल, दही प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। आइए जानें रोज एक कटोरी दही खाने से आपके शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    दही में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। यह पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। दही खाने से खाना आसानी से पच जाता है और पेट संबंधी परेशानियां कम होती हैं।

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    दही में मौजूद लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरियम जैसे प्रोबायोटिक्स शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। यह इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। रोजाना दही खाने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी घर पर नहीं जमा पा रहे हैं गाढ़ा और क्रीमी दही, तो यहां से नोट कर लें जमाने का सही तरीका

    हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार

    दही कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन-डी का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से दही का खाने से ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

    खबरें और भी

    स्किन के लिए फायदेमंद

    दही में जिंक, विटामिन-ई और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को निखारने और मुंहासों से बचाने में मदद करता है। इसके नियमित रूप से त्वचा में चमक आती है और झुर्रियां कम होती हैं।

    दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

    दही में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रखता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

    मूड और तनाव को कम करता है

    दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं और स्ट्रेस व एंग्जायटी को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, गट हेल्थ बेहतर होने से दिमाग को भी फायदा मिलता है। इसलिए प्रोबायोटिक्स दिमाग में सेरोटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे मूड अच्छा रहता है।

    एनर्जी बूस्टर

    दही में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। दोपहर के खाने में दही खाने से थकान दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे आपको एक्टिव भी महसूस होता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में योगर्ट खाना बेहतर है या दही, जानें किससे मिलेगा सेहत को ज्यादा फायदा?

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।