Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आप भी घर पर नहीं जमा पा रहे हैं गाढ़ा और क्रीमी दही, तो यहां से नोट कर लें जमाने का सही तरीका

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 11:05 AM (IST)

    घर पर जमाया दही गाढ़ा नहीं होता? अगर आपके साथ भी यह दिक्कत है तो हो सकता है कि आप इसे ठीक तरीके से जमा नहीं रहे हों। सिलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता ...और पढ़ें

    क्या है घर पर दही जमाने का सही तरीका? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्या है घर पर दही जमाने का सही तरीका? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. दही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है
    2. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं
    3. दही को गाढ़ा जमाने के लिए सही तरीका पता होना जरूरी है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दही किसी सुपर फूड से कम नहीं है। यह न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। रोजाना दही खाने से डाइजेशन मजबूत होता है और इम्युनिटी बढ़ती है, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। इसलिए दही रोज खाना चाहिए।

    हालांकि, अगर आप घर पर दही जमाते हैं (Best Way to Set Yogurt at Home) और वह गाढ़ा नहीं होता है, पतला रह जाता है, तो इसका मतलब है आपको दही जमाने का सही तरीका नहीं पता है। घर पर कैसे गाढ़ा दही जमाएं (Indian Curd Making Tips) और इसका टेक्सचर कैसा होना चाहिए इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने एक पोस्ट शेयर करके भी बताया है। आइए जानें घर पर दही जमाने का सही तरीका (Creamy Curd Setting Tips) और इसकी कंसिस्टेंसी कैसी होनी चाहिए।

    दही खाने के फायदे

    • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) पाचन को दुरुस्त रखते हैं और कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
    • इम्युनिटी बढ़ाता है- दही में मौजूद लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं।
    • हड्डियों को मजबूत करता है- दही कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखता है।
    • वजन कंट्रोल करने में मददगार- दही में प्रोटीन होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है
    • स्किन और बालों के लिए फायदेमंद- दही से स्किन ग्लोइंग बनती है और बालों भी मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में योगर्ट खाना बेहतर है या दही, जानें किससे मिलेगा सेहत को ज्यादा फायदा?

    View this post on Instagram

    A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

    दही की सही कंसिस्टेंसी कैसी होनी चाहिए?

    अच्छी क्वालिटी का दही गाढ़ा और क्रीमी होना चाहिए। इसकी जांच करने के लिए "स्पून टेस्ट" किया जा सकता है। एक चम्मच में दही लें। अगर दही का शेप बना रहता है और वह चम्मच से आसानी से नहीं टूटता, तो यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर है। लेकिन अगर दही पानी जैसा पतला है या चम्मच से उठाने पर टूट जाता है, तो इसका मतलब है कि यह ठीक से नहीं जमा है और इसमें प्रोबायोटिक्स की मात्रा कम है।

    खबरें और भी

    घर पर दही जमाने का सही तरीका

    • फुल फैट वाला दूध चुनें- भैंस का दूध (Buffalo Milk) दही जमाने के लिए बेहतर होता है, क्योंकि यह गाढ़ा और क्रीमी दही देता है। हालांकि, गाय का भी फुल क्रीम मिल्क इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • दूध को अच्छी तरह उबालें- दूध को मध्यम आंच पर उबालें और थोड़ा ठंडा होने दें।
    • थोड़ा दूध अलग करें- गर्म दूध में से थोड़ा-सा दूध एक छोटे कटोरे में निकाल लें।
    • जामन (दही का स्टार्टर) डालें- जब दूध हल्का गुनगुना रह जाए, तो उसमें पहले से जमे हुए दही की एक चम्मच मिलाएं।
    • 2 बार चलाएं- दही को अच्छी तरह मिलाने के लिए इसे 32 बार चम्मच से चलाएं।
    • दूध को आराम से रख दें- दूध को किसी भी हिलाव-डुलाव से बचाएं और उसे ढककर रख दें।
    • हल्के कपड़े से ढकें- दही को ढकने के लिए हल्के कपड़े का इस्तेमाल करें। किसी मेटल की प्लेट से ढकने की जगह कपड़ा इस्तेमाल करना ज्यादा कारगर होता है।
    • 8-12 घंटे के लिए रखें- दही को किसी ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। 8-12 घंटे बाद दही जम जाएगा।
    • फ्रिज में स्टोर करें- अगर आप तुरंत दही नहीं खा रहे हैं, तो इसे फ्रिज में रख दें, ताकि यह खराब न हो।

    यह भी पढ़ें: राज की बात है... दही में चुपके से म‍िलाकर खा लें ये 4 चीजें, चर्बी ऐसे भागेगी जैसे चोरी पकड़ी गई हाे!