Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फैशन का शौक कहीं पड़ न जाए भारी! लंबे नेल्स रखने वाली लड़कियां आज ही जान लें 4 कड़वे सच

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 11:00 AM (IST)

    अगर आपको लंबे नाखून रखना पंसद है, तो रोजाना इनकी साफ-सफाई करते रहें वरना ये कई इन्फेक्शन के खतरे को बढ़ावा देते हैं और कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बन ...और पढ़ें

    लंबे नाखून रखने की हैं शौकीन? जान लीजिए इसके भारी नुकसान (Image Credit - Canva)

    लंबे नाखून रखने की हैं शौकीन? जान लीजिए इसके भारी नुकसान (Image Credit - Canva)

    HighLights

    1. लंबे नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं

    2. लड़कियां नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन करवाना पसंद करती हैं

    3. लॉन्ग नेल्स रखने से हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नेल आर्ट हो या नेल एक्सटेंशन...आखिर लंबे और खूबसूरत नेल्स किसे नहीं पसंद। यह आज के दौर में स्टाइल स्टेटमेंट बन चुके हैं। देखने में ये नेल्स काफी अट्रैक्टिव लगते हैं, लेकिन इनके साथ रोजमर्रा के काम जैसे बर्तन, कपड़े धोना, मोबाइल चलाना या टाइपिंग करना मुश्किल हो जाते हैं। देखने में भले ही यह काफी अट्रैक्टिव लगते हों लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं? लंबे नाखून सिर्फ परेशानी ही नहीं बढ़ाते, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे के 4 कड़वे सच।

    फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा

    छोटे नेल्स की केयर करना आसान होता है, लेकिन लंबे नेल्स की थोड़ी मुश्किल। इनके नीचे गंदगी, बैक्टीरिया और फंगस आसानी से जमा हो जाते हैं। हाथ धोने के बाद भी यह गंदगी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाती है। नाखूनों में जमा यही कीटाणु, खाना बनाते या खाते समय शरीर में पहुंच सकते हैं, जिससे कई हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

    नाखून टूटने की समस्या

    अक्सर लड़कियां स्टाइलिश दिखने के लिए नेल्स तो बढ़ा लेती हैं, लेकिन इसकी सही देखभाल नहीं कर पाती हैं। यह रोजमर्रा के कामों में बार-बार टकराते हैं। इससे नाखून टूटने, मुड़ने या उखड़ने का खतरा रहता है। साथ ही, नाखून के टूटने से आसपास की स्किन में चोट, सूजन, तेज दर्द और खून आने का डर भी रहता है, जो आपको कई बार अनकम्फर्टेबल भी महसूस करा सकते हैं।

    जड़े कमजोर होना

    फैशन के चक्कर में हम लंबे नाखून तो रख लेते हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि इन्हें समय-समय पर ट्रिम करना बेहद जरूरी है? जी हां, अगर आप लंबे नाखून रखते हैं और उसकी सही देखभाल नहीं करते हैं, तो इससे इनकी जड़ों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे नेल्स की जड़ें कमजोर हो सकती हैं। इतना ही नहीं, लॉन्ग नेल्स की वजह से लिखने व सामान पकड़ने और अन्य रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतें आती हैं।

    खबरें और भी

    नेल की क्वालिटी हो जाती है खराब

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल में हम नाखूनों पर अच्छी तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे लंबे नेल्स में गंदगी, दरारें और लकीरें भी आ सकती हैं। यह सभी कारण नाखूनों की क्वालिटी को खराब कर देते हैं। अगर आपने भी नेल को बढ़ा लिया है, तो इसकी नियमित सफाई और देखभाल करें। इनकी सही केयर नेल्स को खूबसूरती बरकरार रखेगा और हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी बचा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें - क्या आप भी फोन सिरहाने रखकर सोते हैं? डॉक्टर बोले- भविष्य में कैंसर के खतरे को दे रहे हैं न्योता

    यह भी पढ़ें - क्या रोज ब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? तो हो सकती है इन 5 विटामिन्स की कमी