ये हैं दुनिया की सबसे पॉपुलर और मसालेदार डिशेज, आपको भी जरूर करना चाहिए ट्राई
अगर आपको एकदम स्पाइसी खाना पसंद है तो दुनियाभर में फेमस इन डिश को ट्राई करना न भूलें।

विश्व की सबसे पॉपुलर और मसालेदार डिशेज (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में लोगों के खाने का शौक सिर्फ भूख मिटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अलग-अलग संस्कृतियों, परंपराओं और स्वादों को जानने का भी एक बेहतरीन जरिया है। खासतौर पर मसालेदार डिशेज खाने वालों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होतीं।भारत से लेकर मैक्सिको, थाईलैंड से लेकर कोरिया तक, हर देश की अपनी एक ऐसी फेमस स्पाइसी डिश है, जिसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विश्व की सबसे पॉपुलर और मसालेदार डिशेज के बारे में —
विंदालू (भारत)
गोवा की फेमस डिश विंदालू को बनाने में लाल मिर्च, सिरका और कई तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है। पोर्क, चिकन या मटन से बनने वाली यह डिश बेहद स्पाइसी होती है।
फाल करी (भारत/यूके)
फाल करी को दुनिया की सबसे तीखी करी में गिना जाता है। इसमें भूत जोलोकिया जैसी मिर्चों का इस्तेमाल होता है, जो इसे एक्स्ट्रीम स्पाइसी बनाती हैं।
सिचुआन हॉट पॉट (चीन)
आपको शायद पता न हो पर चीन के सिचुआन प्रांत की यह डिश मिर्च और सिचुआन पेपरकॉर्न के कारण बेहद तीखी होती है।
टॉम यम सूप (थाईलैंड)
टॉम यम सूप के स्वाद की बात करें तो यह थोड़ा खट्टा-तीखा स्वाद लिए होता है। इसमें लेमनग्रास, गालंगल, मिर्च और झींगे या चिकन डाले जाते हैं।
जर्क चिकन (जमैका)
जर्क चिकन में स्कॉच बोनेट मिर्च और खास मसालों का इस्तेमाल होता है। इसका स्मोकी और तीखा फ्लेवर इसे वर्ल्ड फेमस बनाता है।
किमची जिगे (कोरिया)
यह कोरियन स्टू किमची, गोचुजांग और मिर्च से तैयार किया जाता है।ठंडे मौसम में खाई जाने वाली यह डिश काफी स्पाइसी होती है।
नासी लेमक सांबल (मलेशिया)
मलेशिया में नासी लेमक के साथ सर्व किया जाने वाला सांबल तीखी मिर्चों से बना होता है। यह आपके तीखेपन की क्रेविंग को शांत कर सकता है।
एन्चिलाडास विद चिली सॉस (मैक्सिको)
मैक्सिकन एन्चिलाडास एक ऐसी डिश है जिसमें रेड या ग्रीन चिली सॉस डाली जाती है, तभी तो यह तीखा और फ्लेवरफुल बनता है।
पिरी-पिरी चिकन (पुर्तगाल/अफ्रीका)
पिरी-पिरी मिर्च से बना यह चिकन तीखा होने के साथ-साथ स्वाद में बेहद लाजवाब भी होता है। बताते चलें कि इस डिश को ग्रिल कर सर्व करते हैं।
रेंडांग (इंडोनेशिया)
रेंडांग इंडोनेशिया का एक पारंपरिक व्यंजन है जो मिर्च और मसालों के साथ लंबे समय तक पकाया गया मांस होता है। इसे धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है।
बफेलो विंग्स (अमेरिका)
अमेरिका की यह डिश बफेलो विंग्स में हॉट सॉस और कैयेन पेपर का इस्तेमाल होता है, जो इन्हें स्पाइसी बनाता है। इस डिश का आविष्कार न्यूयॉर्क के बफेलो में होने की वजह से यह नाम पड़ा है।
यह भी पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं बेकरी जैसे खस्ता अजवाइन बिस्किट, चाय का मजा कर देंगे दोगुना
यह भी पढ़ें- मलाई प्याज के आगे फीका है शाही पनीर का भी स्वाद, झटपट बन जाएगी यह सब्जी, नोट करें रेसिपी
