विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मलाई प्याज के आगे फीका है शाही पनीर का भी स्वाद, झटपट बन जाएगी यह सब्जी, नोट करें रेसिपी

Published: Mon, 31 Aug 2026 01:44 PM (IST)

मलाई कोफ्ता तो खूब खाया होगा पर कभी मलाई प्याज का स्वाद चखा है?

मलाई प्याज की सब्जी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

मलाई प्याज की सब्जी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के व्यंजनों में दाल-बाटी, गट्टे की सब्जी और केर सांगरी की सब्जी का नाम सबसे पहले याद आता है, लेकिन यहां की एक और स्पेशल सब्जी मलाई प्याज है। इस सब्जी का स्वाद क्रीमी, हल्का सा मीठा और चटपटा होता है। इसमें भी सबसे खास बात यह है कि इस सब्जी को बनाने के लिए किसी झंझट की जरूरी नहीं, इसे महज 10-15 मिनट में ही तैयार किया जा सकता है।

मलाई प्याज की सब्जी रेसिपी 

अगर आपका कुछ अलग लेकिन रॉयल खाने का मन हो तो घर पर मलाई प्याज की सब्जी बनाएं। आइए जानते यहीं इसकी रेसिपी: 

सामग्री 

  • 5-6 मीडियम साइज प्याज  

  • 4 बड़े चम्मच टमाटर की प्यूरी

  • 1/2 कप फ्रेश मलाई (फेंटी हुई) 

  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च 

  • 1 बड़ी इलायची 

  • 2 सूखी लाल मिर्च 

  • 1 चम्मच जीरा 

  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी 

  • 1/2 चम्मच कसूरी मेथी 

  • 1 चम्मच धनिया पाउडर 

  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च 

  • 2 बड़े चम्मच तेल 

  • 1 चुटकी हींग 

  • 5-6 कढ़ी पत्ता 

  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस 

  • 2 चम्मच बारीक कटा धनिया 

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. मलाई प्याज बनाने के लिए सबसे पहले 5-6 मीडियम साइज प्याज को लंबाई में काट लें। 

  2. इसके बाद 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके उसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग और 2 सूखी लाल मिर्च डालें। 

  3. सभी के भुनने के बाद उसमें इलायची, 5-6 कढ़ी पत्ता डालकर कुछ सेकंड्स के लिए भून लेना है। 

  4. फिर इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा हो जाने तक भून लें। 

  5. अब तैयार मसाले में 4 बड़े चम्मच टमाटर की प्यूरी मिक्स करें। 

  6. इसमें 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें। 

  7. इसमें स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पकने देना है। 

  8. टमाटर और प्याज के इस मिश्रण को तब तक पकने देना है, जब तक वह तेल न छोड़ने लगे। 

  9. जब मसाला और तेल अलग होने लगे तो उसमें 1/2 कप फ्रेश मलाई भी मिक्स करें। 

  10. इसे 1 मिनट तक धीमी आंच पर चम्मच से चलाते रहने के बाद गैस बंद कर दें। 

  11. इसके बाद ऊपर से कसूरी मेथी और नींबू का रस डालें। इसके बाद ऊपर से बारीक कटा धनिया भी डालें। 

  12. आपकी मलाई प्याज की सब्जी तैयार है, इसे गरमा-गरम रोटियों और चावल के साथ सर्व करें।