तारीफ करते नहीं थकेंगे घरवाले, जब रक्षाबंधन पर बनाएंगे गुजरात की स्पेशल मलाईदार बासुंदी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
अगर आप रबड़ी के शौकीन हैं तो यकीनन गुजराती स्टाइल बासुंदी आपको खूब पसंद आने वाली है।

गुजराती बासुंदी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बासुंदी गुजरात की एक पारंपरिक मिठाई है जिसे गाढ़े दूध से बनाया जाता है। यह मिठाई कुछ-कुछ उत्तर भारत की फेमस मिठाई रबड़ी की तरह है बस दोनों के पकाने का तरीका इसे अलग बनाता है। रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर आप घर का बना मीठा खाना चाहते हैं तो बासुंदी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
गुजराती बासुंदी रेसिपी
बासुंदी को गाढ़े दूध, चीनी और सूखे मेवों से बनाया जाता है, आइए जानते है इसकी रेसिपी:
सामग्री
6-7 कप फुल क्रीम दूध
1 कप चीनी या 2-3 बड़े चम्मच शहद
1/2 बड़े चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच बादाम
2 बड़े चम्मच काजू
2 बड़े चम्मच पिस्ता
8-10 केसर के धागे
1/2 बड़े चम्मच इलायची पाउडर
1 चुटकी जायफल पाउडर
गार्निश के लिए सामग्री
2 बड़े चम्मच बादाम की लंबी कटी स्लाइस
3-4 केसर के धागे
विधि
एक नॉन स्टिकी पैन लेकर उसे पानी से धोएं और गैस पर रख दें।
ध्यान रखें कि पैन भारी तले वाला होना चाहिए क्योंकि बासुंदी को पकने के लिए देर तक पकाना पड़ता है।
अगर बासुंदी एकदम गाढ़ी चाहते हैं तो इसे बनाने के लिए फुल क्रीम दूध ही उपयोग में लाएं।
दूध को पैन में डालें और इसे कम से कम 40-45 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है।
जब दूध उबल रहा हो तो इसे बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहना है। वहीं साइड में लगे दूध को भी साथ ही साथ खुरचते रहें।
दूध उबलते हुए बाहर न निकले इस बात का भी खास ध्यान रखें।
40 मिनट बाद भी अगर दूध में गाढ़ापन लगे तो उसे थोड़ा और उबालने के लिए रखें।
इसके बाद जरूरत अनुसार चीनी, 2 बड़े चम्मच बादाम, 2 बड़े चम्मच काजू, 2 बड़े चम्मच पिस्ता और 8-10 केसर के धागे दूध में डालें।
इस स्टेप में 1/2 बड़े चम्मच इलायची पाउडर और 1 चुटकी जायफल पाउडर भी डालें और अच्छे से मिला लें।
अब इसे एक कटोरी में निकालने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें।
जब बासुंदी कमरे के तापमान जितनी ठंडी हो जाए तो इसे फ्रिज में ठंडा होने रख दें।
एक घंटे बाद 3-4 केसर के धागे और 2 बड़े चम्मच बादाम की लंबी कटी स्लाइस से गार्निश करें।
आपकी बासुंदी तैयार है, इसे खाने की थाली में मेहमानों को साथ में परोसें।
