विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई की फिटनेस की है फिक्र? इस रक्षाबंधन रेगुलर मिठाई की जगह घर पर बनाएं 'प्रोटीन पेड़ा', आसान है रेसिपी

Published: Tue, 25 Aug 2026 04:43 PM (IST)

यह रक्षाबंधन अपने फिटनेस फ्रीक भाई के लिए घर पर बनाएं सुपर हेल्दी प्रोटीन पेड़ा, जो बाजार की चीनी वाली मिठाइयों का एक बेहतरीन विकल्प है।

इस बार भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट 'प्रोटीन पेड़ा' (Image Source: AI-Generated)

इस बार भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट 'प्रोटीन पेड़ा' (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. चीनी की जगह गुड़ का उपयोग, सेहतमंद विकल्प

  2. भुने चने और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर प्रोटीन

  3. आसान विधि से घर पर बनाएं स्वादिष्ट पेड़ा

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और ढेर सारी मिठाइयों का प्रतीक है, लेकिन अगर आपका भाई फिटनेस फ्रीक है और अपनी डाइट को लेकर बहुत सख्त रहता है, तो बाजार की चीनी वाली मिठाइयां उसकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। ऐसे में क्यों न इस बार प्यार के साथ-साथ उसकी सेहत का भी खास ख्याल रखा जाए?

इस रक्षाबंधन 28 अगस्त को आप अपने भाई के लिए घर पर ही सुपर हेल्दी 'प्रोटीन पेड़ा' बना सकती हैं। यह न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत और डाइट के लिए भी एकदम परफेक्ट है। आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी।

प्रोटीन पेड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

बाजार के महंगे प्रोटीन पाउडर के बजाय हम इसमें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करेंगे, जो घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं:

  • भुना हुआ चना: 1 कप (छिलके उतरे हुए)
  • ड्राई फ्रूट्स पाउडर: आधा कप (बादाम, काजू और अखरोट को पीसकर)
  • गुड़ का पाउडर: 4 से 5 चम्मच (मीठा करने के लिए)
  • देसी घी: 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच (खुशबू और स्वाद के लिए)
  • दूध: 2-4 चम्मच (हल्का गुनगुना, जरूरत के अनुसार)
  • पिस्ता: बारीक कटा हुआ (सजाने के लिए)

प्रोटीन पेड़ा बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले भुने हुए चने को मिक्सी में पीसकर एकदम बारीक पाउडर बना लें। इसे एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
  • अब इस चने के पाउडर में ड्राई फ्रूट्स का पाउडर और पिसी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • इस मिश्रण में गुड़ का पाउडर डालें। अब हल्का गर्म देसी घी डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि घी पूरे मिश्रण में अच्छे से मिल जाए।
  • अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना दूध डालें। दूध सिर्फ इतना डालना है कि मिश्रण आसानी से बंधने लगे। अब इसके छोटे-छोटे और गोल पेड़े बना लें।
  • हर पेड़े के बीच में थोड़ा सा कटा हुआ पिस्ता लगाएं और हल्का सा दबा दें।

यह पेड़ा क्यों है खास?

इस पेड़े में बाजार की रिफाइंड सफेद चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया गया है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। भुने चने और ड्राई फ्रूट्स की वजह से इसमें भरपूर प्राकृतिक प्रोटीन और फाइबर होता है। यह आपके भाई को इंस्टेंट एनर्जी देगा और उसके मसल्स को भी मजबूत बनाएगा।

यह भी पढ़ें- घर के नॉर्मल आटे से ही मिलेगी सुपरफूड जैसी ताकत, इन 2 चीजों को मिलाकर अपनी रोटी को बनाएं मल्टीग्रेन

यह भी पढ़ें- इस रक्षाबंधन बाजार की मिलावटी मिठाई को कहें ना! भाई के लिए घर पर बनाएं ये 'रॉयल' केसर-पिस्ता फिरनी