मलाई कोफ्ता बनाने खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। कुछ स्टेप्स को फॉलो करके घर पर टेस्टी मलाई कोफ्ता बनाया जा सकता है।
कैसे बनाएं मलाई कोफ्ता? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्थ इंडियन डिशेज में मलाई कोफ्ता की खास जगह है। खास मौकों और त्योहारों के लिए ये डिश बिल्कुल परफेक्ट है। इसका मलाईदार स्वाद और नरम कोफ्ते खाने में लाजवाब लगते हैं। अगर आप भी घर पर मलाई कोफ्ते बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, थोड़ा-सा नमक और कॉर्नफ्लोर मिलाएं।
2
इस आटे को अच्छी तरह मलकर चिकना डो बना लें और इसकी छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और बीच में काजू-किश्मिश डालकर कोफ्ते का आकार दें।
3
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। कोफ्तों को तलने से पहले हल्के से कॉर्नफ्लोर में लपेट लें ताकि वे फटें नहीं। अब मध्यम आंच पर कोफ्तों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलकर टिशू पेपर पर निकाल लें।
4
इसके बाद एक पैन में एक चम्मच तेल डालें और इसमें कटे प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन और भिगोए हुए काजू डालकर 5-7 मिनट तक भूनें।
5
जब टमाटर गल जाएं, तो गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर मिक्सी में पीसकर एकदम बारीक पेस्ट बना लें।
6
अब कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें सभी खड़े मसाले डालें। इसके बाद पिसा हुआ पेस्ट डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
7
इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं और जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें आधा कप पानी और फ्रेश क्रीम मिलाएं।
8
ग्रेवी को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें। लास्ट में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर एक मिनट पकाएं और गैस बन कर दें।
9
सर्व करते समय एक बाउल में पहले तैयार कोफ्ते रखें, ऊपर से गरमा-गरम ग्रेवी डालें और ताजी मलाई व हरे धनिया से गार्निश करें।