सादी और भरवां भिंडी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये ढाबा-स्टाइल चटपटी दही भिंडी, नोट करें रेसिपी
इस बार भिंडी को कुछ अलग स्टाइल में बनाएं और ट्राई स्वादिष्ट दही भिंडी रेसिपी।

दही भिंडी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भिंडी को भी बनाने के कई तरीके हैं, कभी सादी, कभी मसालेदार तो कभी भरवां भिंडी। अगर आपकी भिंडी फेवरेट है और आप इन तीनों ही तरीकों से बोर हो चुके हैं तो चलिए इस बार उच्च अलग ट्विस्ट ट्राई कर सकते हैं। आज हम चटपटी दही भिंडी की रेसिपी के बारे में बात करने वाले हैं, यह उत्तर भारत में बड़े चाव से खाई जाती है।
दही भिंडी रेसिपी
दही भिंडी का स्वाद दही की वजह से हल्का खट्टा और मसालों की वजह से चटपटा होता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
सामग्री
2 कप भिंडी
1 चम्मच उड़द दाल
1 कप दही
1 मीडियम साइज प्याज
1 मीडियम साइज टमाटर
1/2 चम्मच जीरा
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच राई
8-10 कढ़ी पत्ता
2 हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
विधि
दही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप के बराबर भिंडी को काट लें।
इसके बाद 1 मीडियम प्याज और टमाटर भी बारीक काट लें।
इस स्टेप में पैन में 1 चम्मच तेल डालकर भिंडी को भून लेना है।
फिर भिंडी को बर्तन में निकालकर तेल डालें और 1/2 चम्मच जीरा भुनने के बाद उसमें बारीक कटे प्याज और टमाटर भून लें।
इसमें ऊपर से 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
सभी मसालों को अच्छे से मिलाने के बाद अब भिंडी में 1 कप दही भी मिलाना है।
जब दही अच्छे से मिल जाए, उसके बाद गैस बंद कर दें।
अब तड़का बनाने की तैयारी है, इसके लिए दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल डालें।
तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें 1 छोटा चम्मच राई, 8-10 कढ़ी पत्ता और 2 कटी हुई हरी मिर्च भी डालकर भून लें।
सबसे आखिरी स्टेप में भिंडी और दही वाले मिश्रण को भी इसमें मिला देना है।
आप चाहे तो दही भिंडी का स्वाद बढ़ाने के लिए 7-8 काजू का पेस्ट बनाकर भी सब्जी में डाल सकते हैं।
इसे 2-3 मिनट तक गैस पर रखकर चलाते रहने के बाद गैस बंद कर दें।
दही भिंडी की स्पेशल सब्जी तैयार है, इसे लंच या डिनर में रोटी के साथ सर्व करें।
