स्वाद भी और सेहत भी! बिना तंदूर के घर पर आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल 'चिकन टिक्का'
चिकन टिक्का बिना तंदूर के घर पर एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं। इसमें बटर या तेल का भी कम इस्तेमाल होता है।

चिकन टिक्का बनाने की रेसिपी (Picture Courtesy: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिकन टिक्का नॉर्थ एक मजेदार एपेटाइजर है, जो हर शादी-पार्टियों की जान होता है। तंदूर या ग्रिल में बनने वाला इस स्नैक में बटर का काफी इस्तेमाल होता है। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहने वाले लोग अक्सर इससे परहेज करते हैं।
अगर आप भी बहुत ज्यादा कैलोरी कंज्यूम नहीं करना चाहते, लेकिन चिकन टिक्का खाने का मन कर रहा है, तो आप इसे एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं। एयर फ्रायर में बिना ज्यादा तेल का इस्तेमाल किए भी आसानी से चिकन टिक्का बनाया जा सकता है। आइए जानें इसकी रेसिपी।
