विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाय के साथ कुछ चटपटा खाने की है आदत? ट्राई करें ये 5 हेल्दी स्नैक्स, बिल्कुल नहीं बढ़ेगा वजन

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:00 PM (IST)

शाम की चाय के साथ तली-भुनी चीजों की जगह हेल्दी स्नैक्स खाएं। इससे वजन भी नहीं बढ़ेगा और शाम की चाय का मजा भी बढ़ेगा।

शाम की चाय के लिए हेल्दी स्नैक्स (AI Generated Image)

शाम की चाय के लिए हेल्दी स्नैक्स (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम भारतीयों के लिए शाम की चाय सिर्फ एक बेवरेज नहीं, बल्कि एक इमोशन होता है। अक्सर शाम की चाय के साथ समोसे, पकोड़े या नमकीन खाने का मन करता है, लेकिन रोज-रोज इतनी तली-भुनी चीजें खाना सेहत के लिए सह नहीं। अगर आप शाम की चाय को बिना किसी गिल्ट के साथ एंजॉय करना चाहते हैं, तो ये हेल्दी इंडियन स्नैक्स ट्राई कर सकते हैं।

भुना मखाना 

मखाना पोषण से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। एक कड़ाही में आधा चम्मच देसी घी गर्म करें और इसमें मखाने डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च पाउडर और हल्का चाट मसाला डालकर सर्व करें।

अंकुरित मूंग की चाट 

स्प्राउट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और लंबे समय तक पेट भी भरा रखते हैं। अंकुरित मूंग को हल्का सा भाप दें और इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, और हरा धनिया मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और चाट मसाला डालकर टॉस करें और सर्व करें।

भुना चना और मूंगफली 

भुना चना और मूंगफली प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है। भुने हुए चने और मूंगफली आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे या आप चाहें, तो घर पर भी इन्हें भुनकर स्टोर कर सकते हैं। चाय के वक्त एक कटोरी में चने और मूंगफली मिलाएं और इनके ऊपर हल्का नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर सर्व करें। आप चाहें, तो इसके साथ प्याज-टमाटर मिलाकर चना जोर गरम जैसा स्नैक भी बना सकते हैं। 

मसाला ओट्स चिल्ला 

शाम की चाय के साथ आप मसाला ओट्स चीला भी खा सकते हैं। ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा बेसन, दही, कटी हुई सब्जियां, नमक और हरी मिर्च मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल तैयार करें। नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा तेल लगाकर डोसे की तरह फैलाएं और दोनों तरफ से सेंक लें और सर्व करें। 

रोस्टेड पोहा नमकीन 

बाजार की नमकीन से बेहतर है कि आप घर पर ही पोहा नमकीन बनाएं। एक कड़ाही में बिना तेल के पोहा को कुरकुरा होने तक भून लें। अब एक अलग पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें, उसमें राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और थोड़ी सी हल्दी डालें। अब इसमें भुना हुआ पोहा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और चाय के साथ सर्व करें।