Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना चीनी-गुड़ के घर पर तैयार करें हरी मूंग के प्रोटीन रिच लड्डू, वेट लॉस जर्नी को भी नहीं होगा नुकसान

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:54 AM (GMT+05:30)

    वजन घटाने के सफर में सबसे बड़ी समस्या मीठा खाने की क्रेविंग होती है। डाइट पर होने की वजह से अगर आप भी अक्सर अपनी मनपसंद मिठाइयों से दूर भागते हैं, तो ...और पढ़ें

    आसान रेसिपी से बनाएं हरी मूंग के सुपर हेल्दी लड्डू (Image Source: AI-Generated)

    आसान रेसिपी से बनाएं हरी मूंग के सुपर हेल्दी लड्डू (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. बिना चीनी-गुड़ के बनते हैं ये सेहतमंद लड्डू

    2. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, भूख को करते हैं कंट्रोल

    3. वजन घटाने की यात्रा में मददगार, देते हैं इंस्टेंट एनर्जी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी ऐसे लड्डू के बारे में सुना है, जो सेहतमंद भी हो और आपका वजन भी न बढ़ाए? जी हां, हम यहां आपको 'हरी मूंग दाल के लड्डू' बनाने की एक बेहद आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

    सबसे अच्छी बात है कि इसमें हम सफेद चीनी या गुड़ का एक दाना भी इस्तेमाल नहीं होगा। यह लड्डू प्रोटीन का पावरहाउस है, जो आपकी भूख को कंट्रोल करेगा और डाइटिंग के दौरान शरीर में कमजोरी भी नहीं आने देगा। आइए जानते हैं।

    Green Moong Laddu Recipe

    (Image Source: AI-Generated) 

    हरी मूंग के लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    • साबुत हरी मूंग: 1 कप
    • सॉफ्ट खजूर: 1 कप (बीज निकले हुए)
    • बादाम और अखरोट: आधा कप (बारीक कटे हुए)
    • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
    • देसी घी: 2 छोटे चम्मच (सिर्फ भूनने के लिए)

    हरी मूंग के लड्डू बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें साबुत हरी मूंग को धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक सूखा भून लें। जब मूंग में से एक सोंधी सी खुशबू आने लगे और रंग हल्का बदल जाए, तो गैस बंद कर दें।
    • इसके बाद, भुनी हुई मूंग को एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बिल्कुल बारीक पाउडर पीस लें।
    • मिठास के लिए हम खजूर का इस्तेमाल करेंगे। बीज निकले हुए नर्म खजूरों को मिक्सी में पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अगर खजूर थोड़े कड़क हैं, तो उन्हें 10 मिनट गर्म पानी में भिगो दें।
    • उसी कड़ाही में 2 चम्मच घी गरम करें। इसमें कटे हुए बादाम और अखरोट डालकर हल्का क्रंची होने तक भूनें।
    • अब कड़ाही में पिसा हुआ मूंग दाल का आटा डालें और मेवों के साथ 1-2 मिनट तक भून लें। फिर इसमें इलायची पाउडर और तैयार किया हुआ खजूर का पेस्ट डाल दें। गैस बंद कर दें और सारी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें।
    • मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें। जब यह मिश्रण हाथों से छूने लायक हो जाए, तो हाथों में हल्का सा घी लगाकर अपनी पसंद के आकार के गोल-गोल लड्डू बांध लें।

    वेट लॉस जर्नी के लिए बेस्ट हैं ये लड्डू

    हरी मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप बार-बार भूख लगने और जंक फूड खाने की आदत से बच जाते हैं। वहीं, खजूर आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है और मीठे की तलब को भी शांत करता है।

    यह भी पढ़ें- चाय-बिस्किट की आदत छोड़ें! दिनभर की सुस्ती और थकान मिटाने के लिए ट्राई करें ये 8 हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट

    यह भी पढ़ें- न चिपचिपा होगा, न गुठलियां पड़ेंगी... इस 'सही माप' से बनाएं मुंह में घुल जाने वाला आटे का हलवा

    खबरें और भी