विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रसोई के वो खजाने जो महंगी चीनी को करेंगे फेल! बिना शक्कर इन 'सुपर-स्वीटनर्स' से लाइफ में घोलें मिठास

Published: Wed, 26 Aug 2026 11:00 AM (IST)

अब चीनी महंगी हो गई है क्यों न मिठास के लिए हेल्दी विकल्पों की तरफ जाया जाए।

चीनी के हेल्दी विकल्प (Image Source: AI Generated)

चीनी के हेल्दी विकल्प (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में चीनी के बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर कि त्योहारों के मौसम में चीनी की कीमत बढ़ना बाजार पर खासा असर डाल सकता है। वहीं, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि चीनी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है। 

इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए हम आज चीनी के हेल्दी विकल्प की बात करेंगे जो नेचुरल मिठास देने के साथ ही सेहत का भी ध्यान रखेंगे। 

खजूर 

खजूर की मिठास सभी ने चखी होगी, क्यों न इस बढ़ती महंगाई में इस हेल्दी विकल्प को चीनी के बजाय इस्तेमाल किया जाए। वहीं, बात करें खजूर को मिठास के तौर पर शामिल कैसे किया जाए तो इसे कई तरह से शामिल किया जा सकता है: 

  1. खजूर के बीज निकाल लें और इसे 15 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद मिक्सी में पीसकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। इसे मिठाइयों में या चाय-कॉफी में मिठास के तौर पर डालें। 

  2. खजूर का सिरप भी बनाकर तैयार किया जा सकता है। खजूर को पानी में डालकर अच्छे से 10-12 मिनट तक उबाल लें। इसकी मिठास पानी में आ जाएगी और सिरप तैयार हो जाएगा। पानी छानकर किसी छोटी शीशी में भरकर रख लें। 

  • खजूर के बीज निकालें और उसे सुखाकर ड्राई पीस लेना है। इसे किसी भी मीठी डिश में डाला जा सकता है। 

  • स्टीविया  

    बहुत कम लोग जानते हैं कि स्टेविया का पौधा एक नेचुरल स्वीटनर है जो चीनी से भी ज्यादा मिठास दे सकता है। यही वजह है कि यह पौधा शुगर प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। स्टेविया की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों और वजन घटाने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। चाय या कॉफी बनाते समय इसकी 1-2 पत्तियां डाल सकते हैं।  

    शहद 

    शहद एक हेल्दी शुगर ऑल्टरनेटिव है जिसकी बहुत कम मात्रा ही ज्यादा मिठास दे सकती है। इस बार जब चाय बनाएं तो उसमें शहद डालकर हर्बल ड्रिंक का मजा लें। बस इस बात का ध्यान रखें कि शहद को उबलती चाय या कॉफी में नहीं मिलाना है। 

    दालचीनी और सौंफ 

    चाय या कॉफी में एकदम हल्की सी मिठास चाहिए तो इसके लिए दालचीनी और सौंफ एक अच्छा विकल्प है। ये दोनों हल्का मीठापन देने के साथ ही स्वाद बढ़ाने में भी मदद करेंगे। पेय पदार्थ में 2 चम्मच सौंफ के साथ ही 1 इंच दालचीनी मिलाएं।