ग्लोइंग स्किन के जादुई सीक्रेट्स: हर महिला को जरूर पता होने चाहिए ये आसान ब्यूटी हैक्स
समय-समय पर ब्यूटी का तरीका बदलता गया, पर आज भी ऐसे बहुत से ब्यूटी हैक्स हैं जो वैसे के वैसे हैं। ...और पढ़ें

ब्यूटी हैक्स जिनके बारे में हर महिला को होना चाहिए पता (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सुंदरता ने अपना एक लंबा सफर तय किया है। कभी जहां ट्रेंड में लिप लाइनर हुआ करता था तो अब इसकी जगह मैट लिपस्टिक या इसके न्यूड शेड्स ही ट्रेंड में हैं। इसका सीधा सा मतलब यह है कि समय-समय पर ब्यूटी का तरीका बदलता गया, पर आज भी ऐसे बहुत से ब्यूटी हैक्स हैं जो वैसे के वैसे हैं और इनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए।
ब्यूटी हैक्स जिनके बारे में हर महिला को होना चाहिए पता
यहां बताए गए ब्यूटी हैक्स बढ़ती उम्र में भी जवान और खूबसूरत बनाए रखते हैं:
ब्यूटी स्लीप
ब्यूटी स्लीप का मतलब है हर रोज 7-8 घंटे की पूरी नींद लेना, यह कोइ मिथक नहीं बल्कि साइंस की मानी हुई बात है। जब शरीर आराम वाले मोड में होता है तो स्किन को भी अच्छे से रिपेयर करने का टाइम मिलता है। फिर जो स्किन केयर हम कर रहे हैं उसका नतीजा ब्यूटी स्लीप पर ही तो निर्भर करता है।
हेयर वेव्स
वही पुराने हेयर स्टाइल से ऊब चुके हैं तो अपने हेयर वेव्स ट्राई करें। इसके लिए बालों को वॉश करने के बाद चोटी बना लें। अगली सुबह जो वेवी बालों वाला हेयर स्टाइल दिखेगा, एक अलग ही लुक देगा।
बेबी पाउडर
अपने बैग में बेबी पाउडर रखना बड़ा मददगार साबित हो सकता है। ग्लॉसी लिप्स्टिक को मैट बनाना हो या मस्कारा को लंबे समय तक टिकाना हो बेबी पाउडर बड़ा काम आ सकता है।
वैसलीन
वैसलीन का काम भले ही लिप्स को मॉइस्चराइज करना हो लेकिन यह बहुत से और कामों को अच्छे से कर सकता है। अगर आई मेकअप को अच्छे से हटाना हो तो वैसलीन बड़े काम की चीज है।
आइस क्यूब्स
मुहांसों की लालिमा को रातभर में कम करने, त्वचा में खुजली या जलन कम करने और चेहरे पर रौनक लाने के लिए बर्फ के टुकड़े किसी जादू से कम नहीं। यकीन नहीं होता तो एक बार आजमाकर देखें, पर हां इसे एक पतले से कॉटन के कपड़े में लेकर अप्लाई करें।
खबरें और भी
शॉवर के बाद परफ्यूम
परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बनी रहे, इसके लिए शॉवर के तुरंत बाद परफ्यूम लगाने का हैक काम करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नहाने के बाद त्वचा साफ और नम होती है, जिससे परफ्यूम त्वचा में गहराई से समा जाता है।