Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे फेस सीरम और हेयर कंडीशनर को कहें अलविदा, दोनों का काम कर देगा ये फर्मेन्टेड चावल का पानी वाला नुस्खा

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 06:00 PM (IST)

    इस बार चावल के पानी को फेंकने की जगह इसे अपने स्किन और हेयर केयर में शामिल करने की सोचें। ...और पढ़ें

    फर्मेन्टेड चावल के पानी के त्वचा और बालों में इस्तेमाल के तरीके (Image Source: AI Generated)

    फर्मेन्टेड चावल के पानी के त्वचा और बालों में इस्तेमाल के तरीके (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जब भी चावल बनाते हैं तो उसे धोकर पानी फेंक देते हैं? इस बार ऐसा करने की जगह इसे अपने स्किन और हेयर केयर में शामिल करने की सोचें। वैसे ग्लास स्किन का ट्रेंड इतना बढ़ गया है कि चावल को कभी न कभी तो अपने स्किन केयर में जरूर आजमाया होगा, लेकिन इसका इस्तेमाल बालों को भी फायदा पहुंचाता है। आज हम फर्मेन्टेड चावल के पानी का बालों और त्वचा पर कैसे इस्तेमाल करें, इसके बारे में जानेंगे। 

    फर्मेन्टेड चावल का पानी कैसे बनाएं? 

    चावल को 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें, उसके बाद चावल और पानी अलग निकाल लें। अब इस पानी को 2-3 दिन के लिए स्टोर कर लें ताकि वह और फर्मेन्ट हो सके। इस प्रक्रिया में चावल के पानी में पोषक तत्वों जैसे- एमिनो एसिड्स, विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं, इससे एक चीज और बनती है जिसका नाम है पिटेरा, जिसे एक खास तरह का फर्मेन्टड यीस्ट कहा जाता है। पिटेरा की खास बात यह है कि इससे त्वचा में नई सेल्स बनने में मदद मिलती है। 

    फर्मेन्टेड चावल के पानी का त्वचा और बालों में इस्तेमाल 

    त्वचा और बालों की देखभाल में फर्मेन्टेड चावल के पानी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है: 

    फेशियल टोनर 

    शहद, एलोवेरा या गुलाब जल जैसी चीजें तो नैचुरल टोन के तौर पर इस्तेमाल की होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्लास स्किन के लिए चावल का पानी बेस्ट नैचुरल टोनर है? इसे स्किन केयर में शामिल करने के लिए फेस वॉश करने के बाद रूई से चेहरे पर लगाएं। 

    शैंपू से पहले हेयर केयर 

    अगर आपके बाल बहुत टूटते हैं या कमजोर हो गए हैं तो शैंपू करने से पहले फर्मेन्टेड चावल के पानी को बालों और स्कैल्प में स्प्रे करें। इससे 15 मिनट तक सिर की मसाज करने के बाद बाल धो लें। 

    खबरें और भी

    एंटी एजिंग शीट मास्क 

    बूढ़ी होती त्वचा में फिर से नयापन लाने के लिए चावल के पानी का एंटी एजिंग शीट मास्क बनाएं। इसके लिए रूई की पतली सी लेयर लें और उसपर चावल का पानी डालने के बाद चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाए रखें। 

    हेयर कंडीशनर बनाएं 

    बालों को स्मूद और शाइनी बनाना हो तो शैंपू करने के बाद कंडीशनर के तौर पर चावल का पानी यूज में लाया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- ट्रेंड्स बदले पर ये नुस्खे नहीं! सदियों से स्किन केयर का सबसे बड़ा सीक्रेट रही हैं हल्दी समेत ये देसी चीजें

    यह भी पढ़ें- दादी-नानी का पसंदीदा नुस्खा है नारियल तेल, मिला लें ये चीजें तो दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे बाल