इंस्टाग्राम रील्स बनीं Gen-Z की नई शॉपिंग गाइड, कपड़े-मेकअप खरीदने से पहले सोशल मीडिया देख ले रहे फैसला
अब जेन-जी के लिए रील्स सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहे हैं। ये शॉपिंग करने के लिए भी रील्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ...और पढ़ें

रील्स देखकर शॉपिंग कर रही Gen-Z! (AI Generated Image)
HighLights
भारतीय यूजर्स रील्स पर ब्यूटी, फैशन कंटेंट सबसे ज्यादा देखते हैं
जेन-जी के लिए रील्स नए प्रोडक्ट्स की खोज का मुख्य जरिया
रील्स अब लोगों की खरीदारी के फैसलों को सीधे प्रभावित कर रही हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया खोलते ही आपको भी कई रील्स और पोस्ट्स ऐसी दिखती होंगी, जिसमें कोई इंफ्लूएंसर किसी ब्यूटी प्रोडक्ट का रिव्यू कर रहा है या किसी फैशन ब्रांड के बारे में बता रहे हैं। भारतीय यूजर्स भी सबसे ज्यादा इसी तरह के रील्स देखना पसंद करते हैं।
ये हम नहीं, बल्कि हाल ही में हुई मेटा की एक नई स्टडी कह रही है। इस रिसर्च के मुताबिक, भारत में इंस्टाग्राम रील्स पर सबसे ज्यादा ब्यूटी, मेकअप, फैशन और फिटनेस से जुड़ा कंटेंट देखा जा रहा है। इस रिसर्च को 23 शहरों में 4 हजार से ज्यादा लोगों के बीच किया गया और रिपोर्ट से पता चला है कि ब्यूटी और फैशन से जुड़ी रील्स पर ज्यादा एंगेजमेंट मिल रहा है। इस रिसर्च में करीब 52% यूजर्स ने माना है कि वे नियमित रूप से इस तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं।
जेन-जी पर चढ़ा रील्स का जादू
रील्स देखने की इस रेस में जेन-जी सबसे आगे है। आंकड़ों के मुताबिक, 89% जेन-जी यूजर्स रोज रील्स देखते हैं और 84% जेन-जी यूजर्स नए प्रोडक्ट्स और नए ब्रांड्स की खोज के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। अब युवाओं के लिए किसी भी नए ट्रेंड या ब्रांड के बारे में जानने का सबसे पहला जरिया रील्स बन चुके हैं।
मिट रहा है गांव और शहर का फासला
इस स्टडी में एक और दिलचस्प बात देखने को मिली है। रील्स देखने के मामले में अब शहरों और गांवों के बीच का अंतर लगभग खत्म हो चुका है। शहरी इलाकों में जहां 98% यूजर्स हर रोज वीडियो देखते हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 94% है। इससे आप समझ सकते हैं कि शहरों और गांव में रील्स देखने वाले लोगों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। एक और खास बात सामने आई है कि गांव और शहर, दोनों ही जगह के दर्शक एक जैसा कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं।
खबरें और भी
शॉपिंग गाइड बन रही है इंस्टाग्राम रील्स
अब लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए रील्स नहीं देख रहे। रील्स लोगों की खरीदारी की आदतों को भी बदल रही है। अब लोग दुकान पर जाने या ऑनलाइन ऑर्डर करने से पहले रील्स देखकर उस प्रोडक्ट या ब्रांड के बारे में जान रहे हैं और अपना मन बना रहे हैं।
इस स्टडी के मुताबिक, 81% लोगों को किसी नए प्रोडक्ट या ब्रांड के बारे में पहली बार रील्स के जरिए जाना। वहीं 66% लोगों का मानना है कि कुछ भी खरीदने से पहले उस पर विचार बनाने में रील्स की बहुत बड़ी भूमिका है और 47% लोग ऐसे हैं जिनकी शॉपिंग के फाइनल डिसीजन पर रील्स का सीधा असर रहा है। इन आंकड़ों से साफ है कि रील्स अब लोगों को ब्रांड्स से जोड़ने का बड़ा जरिया है।