Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालों के टूटने-झड़ने से परेशान हैं? जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करेंगे तुलसी-नीम के हेयर मास्क

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 25 May 2026 07:00 AM (IST)

    बालों को मजबूत बनाने में तुलसी और नीम के हेयर मास्क काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    बालों को मजबूत बनाएंगे तुलसी-नीम के हेयर मास्क (AI Generated Image)

    बालों को मजबूत बनाएंगे तुलसी-नीम के हेयर मास्क (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाल हमारी खूबसूरती बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन प्रदूषण, तनाव और अस्वस्थ खान-पान के कारण इन्हें काफी नुकसान होता है। इनके कारण बाल झड़ना, डैंड्रफ और ड्राइनेस की समस्या काफी बढ़ जाती है। 

    ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ नेचुरल नुस्खे बेहद प्रभावी साबित होते हैं। तुलसी और नीम दो ऐसी ही जड़ी-बूटियां हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाती हैं, स्कैल्प को डिटॉक्स करती हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देती हैं। आइए जानें तुलसी और नीम के कुछ शानदार हेयर मास्क के बारे में, जो आपके बालों को मजबूती और चमक दोनों देंगे। 

    तुलसी-नीम हेयर मास्क 

    इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 10-12 तुलसी की पत्तियां और 10-12 नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इसमें दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। 30 मिनट बाद किसी माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। ये हेयर मास्क बालों की जड़ों को पोषण देता है, स्कैल्प को बैक्टीरिया से फ्री रखता है और नई बालों की ग्रोथ को प्रमोट करता है।

    Neem and Tulsi Hair Mask

    (AI Generated Image)

    तुलसी-नीम और एलोवेरा मास्क

    एक बड़ा चम्मच तुलसी पेस्ट,एक बड़ा चम्मच नीम पेस्ट और दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे बालों की जड़ों पर लगाकर 25 मिनट तक रखें और फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें। यह मास्क स्कैल्प को ठंडक देता है, डैंड्रफ कम करता है और खुजली से राहत दिलाता है।

    खबरें और भी

    तुलसी-नीम और दही मास्क 

    दो बड़े चम्मच तुलसी और नीम का पेस्ट, 3 बड़े चम्मच दही और 1 छोटा चम्मच शहद को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे बालों पर जड़ों से सिरे तक लगाएं और 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से वॉश करें। दही और शहद स्कैल्प को मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे बाल सॉफ्ट, शाइनी और फ्रिज-फ्री बनते हैं।

    तुलसी-नीम और मेथी मास्क

    एक बड़ा चम्मच तुलसी पेस्ट, एक बड़ा चम्मच नीम पेस्ट, दो बड़े चम्मच भिगोई हुई मेथी का पेस्ट और एक बड़ा चम्मच ऑलिव इन सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करें और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 40 मिनट बाद वॉश करें। मेथी बालों की जड़ों को मजबूत करती है और झड़ने से रोकती है, जबकि तुलसी-नीम स्कैल्प को साफ रखकर बालों की में मदद करते हैं।