Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा है pH लेवल! जानिए बेदाग त्वचा के लिए इसे बैलेंस रखना क्यों है जरूरी

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 23 May 2026 09:00 AM (IST)

    स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए इसका बैलेंस जरूरी है, लेकिन उससे पहले यह समझना जरूरी है कि यह क्या होता है। ...और पढ़ें

    स्वस्थ और बेदाग त्वचा के लिए पीएच लेवल का संतुलन क्यों है आवश्यक (Picture Credit- AI Generated)

    स्वस्थ और बेदाग त्वचा के लिए पीएच लेवल का संतुलन क्यों है आवश्यक (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. त्वचा के स्वास्थ्य में पीएच स्तर की अहम भूमिका

    2. घर पर पीएच स्तर जांचने का आसान तरीका जानें

    3. संतुलित पीएच के लिए सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई दशकों से इस दिशा में रिसर्च जारी है कि पीएच का नाजुक बैलेंस स्किन को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। स्किन हेल्थ के लिए इसकी अहमियत जानने से पहले इसके बारे में करीब से जानना जरूरी है। तो आइए इसे थोड़ा और विस्तार से समझते हैं।

    क्या होता है पीएच

    इसका फुल फॉर्म है- पोटेंशियल हाइड्रोजेन। पोटेंशियल का मतलब है पावर। यानी कोई चीज कितनी एसिडिक है इसका पता पीएच से चलता है और हर स्किन का अपना पीएच लेवल होता है। इसे 0 से 14 के स्केल पर मापा जाता है, जहां स्किन के लिए 7 पीएच सटीक माना जाता है और इसे न्यूट्रल पीएच कहते हैं। हालांकि, एडल्ट्स में 5.5 का स्तर भी सामान्य की कैटेगरी में आता है। यह जितना लो होगा स्किन उतनी ही एसिडिक होगी और यह जितना हाई होगा एसिडिक कंटेंट उतना कम होगा।

    स्किन पीएच पर पड़ता है इन चीजों का असर

    • डाइट
    • साफ-सफाई की आदतें
    • स्किन केयर प्रोडक्ट्स

    इस तरह जान सकते हैं अपना पीएच

    इसके लिए पीएच टेस्टिंग स्ट्रिप, डिस्टिल्ड वॉटर और साफ स्किन की जरूरत है। चेहरे को अच्छी तरह वॉश कर लें और फिर 30 मिनट तक उसके नेचुरल स्थिति में आने का इंतजार करें। अब पीएच टेस्टिंग स्ट्रिप को डिस्टिल्ड वॉटर से गीला करके चेहरे के अलग-अलग हिस्से पर थोड़े-थोड़े सेकंड के लिए लगाकर रखें।

    टेस्टिंग किट में दिए गए चार्ट के आधार पर स्ट्रिप के कलर में आए बदलाव से मिलान करें और अपना पीएच चेक करें। 4.7-5.5 के बीच पीएच आना हेल्दी बैलेंस को दिखाता है। वहीं 6 से ज्यादा का लेवल स्किन के अल्कलाइन होने का संकेत है। वहीं 4.5 से कम का लेवल स्किन के ज्यादा एसिडिक होने की तरफ इशारा करता है।

    खबरें और भी

    पीएच बैलेंस बिगड़ने के ये होते हैं संकेत

    • त्वचा में रूखापन
    • स्किन का सेंसिटिव हो जाना
    • चेहरा धोने के बाद स्किन पर अत्यधिक टाइटनेस महसूस होना
    • जरूरत से ज्यादा ऑयल का बनना और मुंहासे होना 

    इस तरह बनाएं पीएच फ्रेंडली स्किनकेयर रूटीन

    • सही बैलेंस के लिए स्किन को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें, भले ही आपकी स्किन ऑयली हो
    • लो पीएच वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और अत्यधिक केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचें
    • नियमित रूप से स्किन को एक्सफोलिएट करें, इससे पीएच संतुलित रखने में मदद मिलती है
    • स्किन को धूप से होने वाले डैमेज से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना न भूलें