Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल टूटने पर फेसबुक में डाली आखिरी स्टोरी, अगले दिन फांसी लगाकर दी जान; साहिबगंज में लव स्टोरी का दर्दनाक अंत

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 01:35 PM (IST)

    साहिबगंज में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में विवाह की अनुमति न मिलने से आहत होकर फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक पर अपनी आखिरी स्टोरी भी साझा ...और पढ़ें

    मृतक भागवत मंडल। फाइल फोटो

    मृतक भागवत मंडल। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान के निकट डुमरी निवासी 24 वर्षीय भागवत मंडल ने मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर के ठाठ में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब उसने फांसी लगायी तब घर पर कोई नहीं था।

    पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जाता है। एक महिला जब किसी काम से उनके घर गयी तो भागवत मंडल को फांसी पर लटका हुआ देखा। यह बात उन्होंने आसपास के लोगों को बतायी। तत्काल उसे इलाज के लिए ग्रामीणों ने राजमहल अस्पताल लेकर गए जहां डॉ सादिक अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    दो साल पहले हो गया था तलाक

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भागवत मंडल के माता-पिता का निधन कई साल पहले हो चुका है। भागवत मंडल की शादी हुई थी। दो साल बाद पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा था। वह केरल में मजदूरी करता था और कभी-कभार ही घर आता था।

    खबरें और भी

    यहां वह अपने बड़े भाई शंभू मंडल के साथ रहता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह केरल से अपने घर आया था। पत्नी से तलाक के बाद भागवत मंडल का प्रेम प्रसंग अपने ही रिश्तेदार की एक युवती से पिछले कई साल से चल रहा था और दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन इस रिश्ते से न तो लड़की पक्ष के लोग तैयार थे और न ही उनके बड़े भाई।

    इस बात को लेकर दोनों पक्ष में काफी झगड़ा-झमेला भी चल रहा था। घटना से पूर्व कई बार युवक ने प्रेमिका से विवाह नहीं होने पर अपनी जान देने की बात कह दी थी।

    सोमवार को ही वह अपने फेसबुक स्टोरी में युवती का एक तस्वीर लगाकर जान देने की बात कहता दिख रहा है और दूसरे ही दिन उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी है।

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में दूल्हे ने पालकी में निकाली बारात, दुद्धी में जीवंत हुई पुरानी शादी की परंपरा

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में बेकाबू हाथियों का कहर‌ जारी: दो को उतारा मौत के घाट, 3 गंभीर; वन विभाग पर गुस्सा