Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा एक वायरस, जिसका वैक्सीन इंडिया ब्लॉक के पास', झारखंड बंद पर मंत्री शिल्पी तिर्की का तीखा हमला

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 04:17 PM (IST)

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा के झारखंड बंद को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अच्छी तरह समझ चुकी है। ...और पढ़ें

    झारखंड बंद पर मंत्री शिल्पी तिर्की का तीखा हमला

    झारखंड बंद पर मंत्री शिल्पी तिर्की का तीखा हमला

    HighLights

    1. भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा।

    2. मंत्री ने भाजपा पर छात्र आंदोलन भटकाने का आरोप लगाया।

    3. सरकार छात्रों से लोकतांत्रिक संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि झारखंड की जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के आंदोलन को हिंसा और अराजकता की ओर मोड़ने की साजिश को भी प्रदेश के छात्र समझ चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा एक वायरस की तरह है और इसका वैक्सीन इंडिया ब्लॉक के पास है। छात्र-छात्राओं को अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की पूरी स्वतंत्रता है। हमारी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद में विश्वास करती है।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पूरे मामले में संयम और संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। मुझे संतोष है कि पुलिस-प्रशासन ने भी पूरे घटनाक्रम में अत्यंत संयम बरता और बल का न्यूनतम प्रयोग किया।

    मंत्री ने कहा कि मीडिया और लाइव प्रसारण के माध्यम से यह भी स्पष्ट हुआ कि कुछ असामाजिक और राजनीतिक तत्व छात्रों की भीड़ में शामिल होकर आंदोलन को उग्र बनाने और भटकाने का प्रयास कर रहे थे। बाहर से लोगों को लाकर आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय भाजपा को उनके भविष्य और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से बात करनी चाहिए।

    उन्होंने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि अपने मुद्दों पर मजबूती से डटे रहें, अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से उठाएं, लेकिन किसी राजनीतिक चक्रव्यूह का हिस्सा न बनें।

    उन्होंने कहा कि सरकार संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान सकारात्मक बातचीत के माध्यम से करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में संवाद ही सबसे बड़ा रास्ता है और हमारी सरकार इसी रास्ते पर आगे बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें- 'परजीवी की तरह जीवित है विपक्ष, अब छात्रों का चोला और गेरूआ पहनकर कर रहा राजनीति': हेमंत सोरेन का तीखा हमला

    यह भी पढ़ें- 'मजाक अच्छा है, खेल शुरू', अभिनेता प्रकाश राज ने वोटर लिस्ट से नाम कटने का किया दावा