Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगाघाट स्टेशन के पास हावड़ा-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, E-2 कोच का शीशा टूटा; बाल-बाल बचे यात्री

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    हावड़ा-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पर सोमवार को गंगाघाट स्टेशन के पास पथराव हुआ, जिससे ट्रेन की ई-2 बोगी का शीशा टूट गया। हालांकि, इस घटना में किसी यात् ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. हावड़ा-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पर गंगाघाट के पास पथराव।

    2. ट्रेन की ई-2 बोगी का शीशा टूटा, यात्री सुरक्षित।

    3. आरपीएफ ने घटना की जांच शुरू की, जागरूकता अभियान जारी।

    जागरण संवाददाता, रांची। हावड़ा-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पर सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे गंगाघाट स्टेशन के निकट पथराव किया गया। पथराव में ट्रेन की ई-2 बोगी का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। ट्रेन पर पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए रांची आरपीएफ पोस्ट से एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम के मौके पर पहुंचने तक पथराव करने वाला कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला।

    आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पथराव करने वालों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    लगातार सामने आ रही पथराव की घटनाएं

    रेलवे क्षेत्र में चलती ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार चुनौती बनी हुई हैं। गंगाघाट के आसपास भी इस तरह की घटनाएं पहले सामने आती रही हैं। करीब हर एक-दो महीने में ट्रेनों पर पथराव की घटना सामने आने से रेलवे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

    आरपीएफ की ओर से ट्रेनों पर पथराव के खतरों को लेकर आसपास के इलाकों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता है। स्थानीय लोगों को समझाया जाता है कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने से यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है और यह गंभीर अपराध है।

    इसके बावजूद पथराव की घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। आरपीएफ अब घटना के बाद आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाकर पथराव करने वालों की पहचान करने में लगी है।

    यह भी पढ़ें- नवगछिया रेलखंड : मालगाड़ी पर पथराव के बाद अलर्ट मोड में RPF; अवध असम एक्सप्रेस से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

    यह भी पढ़ें- आगरा: सिरसागंज विधायक का जलाभिषेक में हस्तक्षेप, बटेश्वर में भड़क उठे कांवड़िए, मंदिर परिसर में चले लाठी-डंडे और पथराव