चार लाख रूपया कर्ज लेकर की खेती, बारिश ने बर्बाद की फसल; प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
अनगड़ा के जराटोली निवासी प्रगतिशील किसान प्रीतम महतो की चार एकड़ में लगी तरबूज, खरबूज, कद्दू, टमाटर, करेला और खीरा की फसल ओलावृष्टि व वर्षा से बर्बाद हो गई।
-1775903733559_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अनगड़ा। पिछले तीन चार दिनों के दौरान हुई वर्षा व ओलावृष्टि के से गेतलसूद पंचायत के जराटोली निवारी प्रगतिशील किसान प्रीतम महतो का करीब चार एकड़ भूमि में लगा तरबूज, खरबूज, कद्दु, टमाटर, करेला और खीरा की खेती बर्बाद हो गई।
प्रीतम महतो को करीब चार लाख रूपया का नुकसान हुआ। प्रीतम ने कर्ज लेकर उन्नत तरीके से समेकित खेती किया था। सभी में फल लगना शुरू ही हुआ था कि ओलावृष्टि व वर्षा ने पूरे फसल को बर्बाद कर दिया। एक ही दिन उसने सब्जी बेची थी।
ओलावृष्टि से फसल बर्बाद
प्रीतम महतो बताते है तेज हवा व ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगा अधिकांश सब्जियां गल गई। बाजार से कर्ज लेकर समेकित खेती किया था। लेकिन बर्बाद हो गये। टमाटर व करैला सब्जी के लगाया गया बांस का झाख गिर गया जिससे अधिकांश सब्जी गल गई।
प्रशासन से मुआवजे की मांग
जिस तरह से सब्जी का उत्पादन हो रहा था बढ़िया कमाई होता, लेकिन कर्जदार हो गये। जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने सरकार से प्रीतम महतो को पांच लाख रूपया मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि किसानों को मदद करने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए।
