विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूंटी में तीन दिन तक घर में लटका रहा युवक का शव, दुर्गंध फैलने से हुआ खुलासा

Published: Sat, 11 Apr 2026 03:54 PM (IST)

खूंटी जिले के चटकपुर गांव में 27 वर्षीय सूरज चिक बड़ाइक का शव तीन दिन बाद उसके घर में फंदे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, खूंटी। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसिर पंचायत के चटकपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। घर से उठ रही दुर्गंध के आधार पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय सूरज चिक बड़ाइक, पिता सुकरा चिक बड़ाइक के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने लगभग तीन दिन पूर्व ही अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

गांव से दूर घर होने के कारण नहीं लगी भनक

गांव से कुछ दूरी पर एकांत में उसका घर होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। बाद में जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए- युवक का शव फंदे से लटका हुआ था।

सूचना मिलते ही दल-बल के साथ पहुंची पुलिस

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तपकरा थाना के एसआई अरविंद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- लातेहार में अब 'अनपढ़' शब्द बनेगा इतिहास, घर-घर जाकर होगा साक्षरता सर्वे, 2026 तक पूर्ण साक्षर जिला बनने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- गरीबी नहीं बनी बाधा: पूर्वी सिंहभूम की पार्वती बास्के का CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हुआ चयन, मेरिट लिस्ट में बनाई जगह