Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में दिखने लगा बंद का असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम; आवागमन बाधित

    By Tarun BagiEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:39 AM (GMT+05:30)

    रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में झारखंड बंद के तहत सड़कें जाम कीं। रांची-पटना मार्ग के कुजू नयाम ...और पढ़ें

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

    HighLights

    1. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

    2. रांची-पटना मार्ग पर कुजू नयामोड़ पर यातायात पूरी तरह बाधित।

    जागरण संवाददाता, रामगढ़। जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं व पेपर लीक के विरोध में झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के विरोध को भाजपा के आहुत झारखंड बंदी को लेकर मंगलवार की सुबह रामगढ़ जिला भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

    इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रांची–पटना मार्ग के  कुजू नयामोड़ फोरलेन जंक्शन को जाम कर दिया है। इससे फोरलेन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

    सड़क जाम के दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता हेमंत सोरेन व झारखंड सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम करने वाले भाजपा नेताओं में जगेश्वर प्रजापति, सर्वेश सिंह, मनोज गिरी, जय कुमार ओझा, अशोक कुमार, राजेश प्रसाद, डिंपल प्रजापति, सूरज महतो व सुधान सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है। इधर भाजपाइयों ने भुरकुंडा में भी रामगढ़–पतरातू मार्ग को जाम कर दिया है।

    बता दें कि, रांची में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने आज यानी 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की। बीजेपी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। जिसका असर अब कई जिलों में देखा जा रहा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Band LIVE: झारखंड के कई इलाकों में थम गए गाड़ियों के पहिए, बंद समर्थकों ने कांके रोड पर किया हंगामा

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, गिरिडीह में भाजपाइयों का जोरदार प्रदर्शन; जगह-जगह सड़क जाम

    यह भी पढ़ें- झारखंड बंद: गिरिडीह में बंद का व्यापक असर, सड़कें जाम और कई स्कूल बंद; जगह-जगह उतरे BJP कार्यकर्ता