Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड बंद: गिरिडीह में बंद का व्यापक असर, सड़कें जाम और कई स्कूल बंद; जगह-जगह उतरे BJP कार्यकर्ता

    By Gyan JyotiEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:15 AM (IST)

    जेपीएससी पेपर लीक के विरोध में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का गिरिडीह में व्यापक असर दिखा। शहर और ग्रामीण क्षेत ...और पढ़ें

    बिरनी में सड़क जाम करते भाजपाई।

    बिरनी में सड़क जाम करते भाजपाई।

    HighLights

    1. लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने बुलाया झारखंड बंद।

    2. गिरिडीह में बंद का व्यापक असर, निजी स्कूल व वाहन बंद रहे।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। जेपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक के विरोध में रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपा की ओर से मंगलवार को आहत झारखंड बंद का गिरिडीह में भी व्यापक असर दिख रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपाई बंद को सफल बनाने के लिए मुस्तैद हैं।

    महानगर जिला कमेटी की ओर से शहर में बूद को सफल बनाने के लिए विशाल जुलूस निकाला जाएगा। सभी भाजपाई सुबह 9:30 बजे झंडा मैदान में एकजुट होंगे और वहां से जुलूस की शक्ल में पूरे शहर का भ्रमण कर बंद को सफल बनाएंगे। इसके पूर्व भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर चुके हैं।

    वे विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात होकर बंद को सफल बना रहे हैं। बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। कई निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है।

    महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन झारखंड सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाए न पर लाठियां बरसा रही है। इसी के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया गया है।

    बिरनी में भाजपाई मार्च निकालकर बाजार का भ्रमण कर रहे हैं। बिरनी प्रखंड कार्यालय के सामने सिमराढाब में रांची-देवघर-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। इसके अलावा धनवार, जमुआ, बगोदर, सरिया, डुमरी, बेंगाबाद सहित अन्य जगहों सैकड़ों भाजपाई बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड बंद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, रांची में कई जगह टायर जलाया

    यह भी पढ़ें- झारखंड बंद का दिखने लगा असर, रांची में 35 से ज्यादा स्कूलों में आज नहीं होंगी कक्षाएं; देखें पूरी सूची