Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में कोयला चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 18 टन अवैध कोयला जब्त कर रास्ते बंद

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:28 PM (IST)

    रामगढ़ के अरगडा क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए ग ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अरगडा क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर सख्त कार्रवाई।

    2. 18 टन अवैध कोयला जब्त, सुरक्षित स्टॉक में जमा।

    3. अवैध आवागमन के रास्ते ट्रेंच खोदकर बंद किए।

    संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। हाल के दिनों में अरगडा क्षेत्र में कोयला माफियाओं की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा सीसीएल क्षेत्र के आसपास से कोयला एकत्र कर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से खपाने की कोशिश लगातार की जा रही है।

    इसी को लेकर क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी दीपक कच्छप के निर्देश पर सिरका पुराना कांटा घर के समीप व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जेसीबी मशीन की सहायता से तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्रेंच कटवाकर अवैध आवागमन के रास्तों को बंद कर दिया गया।

    18 टन अवैध कोयला जब्त

    इसके अलावा सीएचपी कोयला स्टाक के बगल, टोंगी रेलवे लाइन के पास असामाजिक तत्वों द्वारा छुपाकर रखे गए लगभग 18 टन अवैध कोयले को जब्त किया गया। जब्त कोयले को सुरक्षित रूप से सीएचपी कोयला स्टाक में जमा करा दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सीएचपी कोयला स्टाक के पूर्वी दिशा में भी जेसीबी से ट्रेंच कटवाकर रास्ता बंद किया गया।

    वहीं, सीएचपी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बाउंड्री वाल को मिट्टी और बोल्डर से भरकर सील किया गया। साथ ही सीएचपी बंद बंकर के पास भी ट्रेंच बनाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया।

    अरगडा क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग का कहना है कि कोयला चोरी और अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अभियान में जीएम यूनिट के एएसआई उमेश रविदास, एएसआई जितेंद्र, सिरका समूह के एएसआई राजू समेत होमगार्ड के जवान सक्रिय शामिल थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज के जगतौली ओपी अध्यक्ष सस्पेंड, एसपी का कड़ा एक्शन ; व्हाट्सएप कॉल पर रिश्वत मांगना पड़ा महंगा

    यह भी पढ़ें- बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा