विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरीबी नहीं बनी बाधा: पूर्वी सिंहभूम की पार्वती बास्के का CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हुआ चयन, मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
Published: Sat, 11 Apr 2026 03:20 PM (IST)

पोटका की गरीब किसान की बेटी पार्वती बास्के ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेरिट के आधार पर वर्ग सप्तम में प्रवेश पाकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पोटका। कहा जाता है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और हौसला हो तो कोई भी कठिनाई राह नहीं रोक सकती। इस बात को पोटका के कोवाली की रहने वाली गरीब किसान की बेटी पार्वती बास्के ने सच साबित कर दिखाया है।

पार्वती का चयन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन हुआ है। वर्ग सप्तम के लिए मात्र एक सीट थी, जिसमें पार्वती ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सफलता हासिल की।

पार्वती की इस उपलब्धि के पीछे उसके शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षक आशित मंडल और सरोज सीट ने बताया कि पार्वती शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही है। उसकी लगन और अनुशासन ही आज उसकी सफलता का कारण बना।

पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के निदेशक विकास कुमार भकत ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना रहा है। पार्वती की सफलता इस प्रयास का परिणाम है, जो अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।

पार्वती के पिता वासुदेव बास्के और माता जोबा बास्के ने खुशी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी बेटी ने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

वहीं पार्वती ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को देते हुए कहा कि स्कूल में उसे आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहन मिला। उसका सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे।

यह भी पढ़ें- लातेहार से गया की दूरी 100 किमी होगी कम, इस सड़क के चौड़ीकरण से 3 विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें- ₹200000 लोन लेकर कंचन देवी ने शुरू किया प्रिंटिंग प्रेस का बिजनेस, अब हर महीने कमा रहीं 15-20 हजार रुपए