विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा में ITI की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों ने वीडियो बनाकर दी धमकी; एक आरोपित गिरफ्तार

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:06 PM (IST)

जामताड़ा के मिहिजाम में एक आईटीआई छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपितों ने वीडियो बनाकर धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

जामताड़ा के मिहिजाम में आइटीआइ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)

जामताड़ा के मिहिजाम में आइटीआइ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मिहिजाम में आईटीआई छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म।

  2. आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर दी धमकी।

  3. पुलिस ने एक आरोपित ऋतिक गौरव को किया गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, मिहिजाम (जामताड़ा)। झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने अया है। दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाकर युवती को धमकी दी और मानसिक रूप प्रताड़ित भी किया गया है। इस मामले में युवती ने पांच लोगों को आरेपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं मिहिजाम थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित ऋतिक गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना छह सितंबर की शाम अजय नदी घाट के समीप की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में ऋतिक गौरव, सपना रजक, श्याम समेत पांच लोगों को आरोपित बनाते हुए कांड संख्या 66/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 127(2), 308, 351 एवं 3(5) अंकित हैं।

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि आइटीआइ की पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान ऋतिक से हुई थी। घटना के दिन बहाने से उसे अजय नदी घाट के पास बुलाया। ऋतिक और उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें- जामताड़ा में लापता युवती का वीडियो वायरल, हिंदू प्रेमी से शादी कर मांगी सुरक्षा

पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि एक आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- पटना-हावड़ा विशेष ट्रेन सेवा 13 दिसंबर तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत