विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-हावड़ा विशेष ट्रेन सेवा 13 दिसंबर तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:19 PM (IST)

Railway News: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना-हावड़ा विशेष ट्रेन (02024/02023) का परिचालन 4 अक्टूबर से 13 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को जारी रखने का निर्णय लिया है।

पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पटना-हावड़ा विशेष ट्रेन का परिचालन जारी रहेगा।

  2. 4 अक्टूबर से 13 दिसंबर तक चलेगी यह ट्रेन।

  3. प्रत्येक रविवार को 11-11 फेरे लगाएगी विशेष ट्रेन।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं ठहरावों के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 02024/02023 पटना–हावड़ा–पटना के चलाई जाएगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन 02024 पटना–हावड़ा का परिचालन चार अक्टूबर से 13 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। इस अवधि में इसके 11 फेरे होंगे। वापसी दिशा में 02023 हावड़ा–पटना विशेष ट्रेन का परिचालन भी इसी अवधि में प्रत्येक रविवार को किया जाएगा तथा इसके भी 11 फेरे होंगे। दोनों दिशाओं में विशेष ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी एवं ठहरावों के अनुसार किया जाएगा।

छह दिन रद रहेगी आसनसोल- आद्रा मेमू

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में सात से 13 सितंबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लाक किया गया है। इसके परिणामस्वरूप 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू सात, नौ, 10,11,12,13 सितंबर को रद रहेगी।

63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू सात, 10, 11 एवं 13 सितंबर को रद रहेगी। इसके साथ ही 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू 11 एवं 13 सितंबर को आद्रा में आंशिक रूप से यात्रा समाप्त करेगी तथा आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी।

इन तिथियों को आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच सेवा रद रहेगी।63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू आठ, नौ एवं 12 सितंबर को आद्रा में आंशिक रूप से यात्रा समाप्त करेगी तथा आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। इन तिथियों को आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच सेवा रद रहेगी।