Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की 5 साल की कमाई 685 करोड़ के पार, एजीएम में निदेशक पद के लिए होगी वोटिंग

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:01 AM (IST)

    एन चंद्रशेखरन की पिछले पांच वित्तीय वर्षों में कुल कमाई 685 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 में 158.6 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प ...और पढ़ें

    टाटा संस की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में चंद्रशेखरन को रिकाॅर्ड 158.6 करोड़ रुपये पारिश्रमिक मिला है।

    टाटा संस की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में चंद्रशेखरन को रिकाॅर्ड 158.6 करोड़ रुपये पारिश्रमिक मिला है।

    HighLights

    1. वित्त वर्ष 2025-26 में 158.6 करोड़ का रिकॉर्ड पारिश्रमिक।

    2. 18 अगस्त एजीएम में निदेशक पद पर होगी वोटिंग।

    जासं, जमशेदपुर। टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की कुल कमाई पिछले पांच वित्तीय वर्षों (2021-22 से 2025-26 तक) में लगभग 685 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 
     
    टाटा संस द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में उन्हें रिकॉर्ड 158.6 करोड़ रुपये का कुल पारिश्रमिक मिला है।
     
    यह राशि टाटा संस द्वारा बोर्ड निदेशकों के पारिश्रमिक की जानकारी सार्वजनिक किए जाने के बाद से उनका अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक भुगतान है।
     

    कमाई का गणित: सैलरी से 8 गुना अधिक मिला कमीशन

    वार्षिक रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में चंद्रशेखरन को मिले कुल 158.6 करोड़ रुपये में से बड़ा हिस्सा कमीशन का था:

    •     वेतन एवं भत्ते: 17.9 करोड़रुपये
    •     मुनाफे से जुड़ा कमीशन: 140.7 करोड़ रुपये
     
    वित्तीय वर्ष    कुल पारिश्रमिक (करोड़ रु. में)
    • 2023-24    134.8
    • 2024-25    155.0
    • 2025-26    158.6
     
    टाटा संस के निदेशक मंडल को दिए गए कुल पारिश्रमिक का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा अकेले चंद्रशेखरन को प्राप्त हुआ है।
     
    उनके बाद कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और कार्यकारी निदेशक सौरभ अग्रवाल को कुल 34 करोड़ रुपये (जिसमें 26 करोड़ रुपये कमीशन शामिल है) का पारिश्रमिक मिला।
     

    देश के शीर्ष कॉर्पोरेट दिग्गजों से तुलना

    देश के शीर्ष कॉर्पोरेट लीडर्स की तुलना में चंद्रशेखरन सबसे अधिक वेतन पाने वाले अधिकारियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं:
    1.     सी विजयकुमार (CEO, HCL Technologies): 176 करोड़ रुपये - देश में सर्वाधिक
    2.     एन चंद्रशेखरन (Chairman, Tata Sons): 158.6 करोड़ रुपये
    3.     संदीप कालरा (CEO, Persistent Systems): 148 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2024-25)
    4.     पवन मुंजाल (Hero MotoCorp): 122 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2025-26)


    18 अगस्त की एजीएम में निदेशक पद पर होगी वोटिंग

    यह वित्तीय डेटा ऐसे समय में सामने आया है जब चंद्रशेखरन को अगस्त के मध्य में होने वाली टाटा संस की वार्षिक आम बैठक (AGM) में एक महत्वपूर्ण वोटिंग का सामना करना है।

    कार्यकारी चेयरमैन के रूप में उनका पांच साल का वर्तमान कार्यकाल फरवरी 2027 तक है, लेकिन रोटेशन नीति के तहत सेवानिवृत्ति के नियमों के कारण उन्हें बोर्ड में निदेशक पद पर बने रहने के लिए शेयरधारकों के बहुमत की स्वीकृति की आवश्यकता होगी। 
     
    18 अगस्त को होने वाली एजीएम में इस विषय पर होने वाली वोटिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- एक तरफ मुनाफा, दूसरी तरफ 'क्रैश लैंडिंग': TATA संस पास, पर एयर इंडिया का घाटा 104% बढ़कर ₹22,238 करोड़