सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक तरफ मुनाफा, दूसरी तरफ 'क्रैश लैंडिंग': TATA संस पास, पर एयर इंडिया का घाटा 104% बढ़कर ₹22,238 करोड़

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:14 PM (IST)

    वित्त वर्ष 2026 में टाटा संस का मुनाफा 21.8% बढ़कर 31,961.11 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एयर इंडिया का घाटा दोगुना से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपये पहुंच ...और पढ़ें

    टाटा संस का FY26 मुनाफा 21.8% बढ़कर ₹31,961 करोड़।

    टाटा संस का FY26 मुनाफा 21.8% बढ़कर ₹31,961 करोड़।

    HighLights

    1. टाटा संस का FY26 मुनाफा 21.8% बढ़कर ₹31,961 करोड़।

    2. एयर इंडिया का घाटा 104% बढ़कर ₹22,238 करोड़ हुआ।

    3. एयरलाइन का कुल राजस्व लगभग 9% घटकर ₹71,870 करोड़।

    नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की पैरेंट कंपनी टाटा संस को वित्त वर्ष 2026 में भारी मुनाफा हुआ है। वहीं, ग्रुप की एयर इंडिया को भारी घाटा हुआ है। एयर इंडिया का घाटा दोगुना से ज्यादा बढ़कर 22238 करोड़ रुपये तक हो चुका है।

    टाटा ग्रुप की मुख्य होल्डिंग कंपनी, टाटा संस ने बताया कि FY26 में उसका टैक्स के बाद का प्रॉफिट 21.8% बढ़कर 31,961.11 करोड़ रुपये हो गया है। इससे एक साल पहले टाटा संस का टैक्स के बाद मुनाफा 26,231.74 करोड़ रुपये था। वहीं, इसके उलट उसके एविएशन बिजनेस एयर इंडिया का नुकसान इस साल दोगुने से भी ज़्यादा हो गया।

    एयर इंडिया के घाटा 100% से अधिक बढ़ा

    टाटा ग्रुप की एयर इंडिया और उसकी कम लागत वाली सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस को FY26 में कुल मिलाकर ₹22,238 करोड़ का नेट लॉस हुआ, जो पिछले साल के ₹10,859 करोड़ के नुकसान से दोगुने से भी अधिक है। यानी इसका घाटा 104.7% बढ़ा है। एयरलाइन का कुल रेवेन्यू लगभग 9% घटकर ₹71,870 करोड़ रह गया।

    एयर इंडिया का रेवेन्यू ₹51,452 करोड़ और नुकसान ₹15,368 करोड़ रहा, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस का रेवेन्यू ₹19,088 करोड़ और नुकसान ₹6,767 करोड़ रहा।

    एयर इंडिया में टाटा संस की 73.82%, सिंगापुर एयरलाइंस की 25.1% और 2022 में हुए प्राइवेटाइजेशन के दौरान बनाई गई शेयर बेनिफिट स्कीम के तहत कर्मचारियों की 1.08% हिस्सेदारी है।

    टाटा संस का रेवेन्यू 9% बढ़ा, मुनाफा 21%

    टाटा ग्रुप की टाटा संस का FY26 में रेवेन्यू 9.1% बढ़कर ₹42,366.55 करोड़ हो गया। वहीं, इसका शुद्ध मुनाफा 21.8% बढ़कर 31,961.11 करोड़ रुपये हो गया है।

    कंपनी ने प्रति शेयर ₹1.11 लाख का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। इसका मतलब है कि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा को डिविडेंड से ₹45 करोड़ मिलेंगे, क्योंकि उनके पास टाटा संस के 4,060 शेयर हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- TATA ग्रुप को चलाने वाले एन. चंद्रशेखरन की भरी झोली, 5 साल में 685 करोड़ रुपये घर ले गए; FY26 में रिकॉर्ड कमाई