Rath Yatra Special Trains: दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 4 जोड़ी टाटानगर होकर गुजरेंगी
दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी रथ यात्रा के लिए 5 जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें से 4 जोड़ी ट्रेनें टाटानगर होकर गुजरेंगी, जिससे जमशेदपुर के श् ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी रथ यात्रा के लिए ट्रेनें चलाईं।
कुल 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें, 4 टाटानगर होकर जाएंगी।
जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इन रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
- बामड़ा-पुरी मेमू स्पेशल (08569-08570): यह ट्रेन श्रद्धालुओं को सबसे बड़ी राहत देगी। यह 15 व 23 जुलाई को बामड़ा से और 17 व 25 जुलाई को पुरी से चलेगी। यह चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
- राउरकेला-पुरी स्पेशल (08331-08332): यह ट्रेन 15 व 23 जुलाई को राउरकेला से और 17 व 25 जुलाई को पुरी से अपनी यात्रा शुरू करेगी। टाटानगर में इसका 5 मिनट का ठहराव दिया गया है।
- बंगिरिपोसी-पुरी मेमू स्पेशल (08563-08564): इसका संचालन 15, 23 व 24 जुलाई को बंगिरिपोसी से और 17, 25 व 26 जुलाई को पुरी से होगा।
- बड़बिल-पुरी स्पेशल (08567-08568): यह स्पेशल ट्रेन 15 व 23 जुलाई को बरबिल से और 16 व 24 जुलाई को पुरी से चलेगी।
- शालीमार-पुरी रथ यात्रा स्पेशल (08565-08566): यह पांचवीं जोड़ी ट्रेन है जो 15 व 23 जुलाई को शालीमार से और 17 व 25 जुलाई को पुरी से चलेगी। ध्यान रहे कि यह ट्रेन टाटानगर होकर नहीं गुजरेगी।
टाटानगर होकर चलने वाली विशेष ट्रेनों की समय-सारणी :
- 08569 बामड़ा–पुरीमेमू स्पेशल 10:55 AM 11:00 AM 15 व 23 जुलाई
- 08570 पुरी–बामड़ामेमू स्पेशल 10:50 AM 10:55 AM 17 व 25 जुलाई
- 08331 राउरकेला–पुरी स्पेशल 10:25 PM 10:30 PM 15 व 23 जुलाई
- 08332 पुरी–राउरकेला स्पेशल 01:38 PM 01:43 PM 17 व 25 जुलाई
- 08563 बंगिरिपोसी–पुरीमेमू स्पेशल 08:02 PM 08:03 PM 15, 23 व 24 जुलाई
- 08564 पुरी–बंगिरिपोसीमेमू स्पेशल 06:28 AM 06:30 AM 17, 25 व 26 जुलाई
- 08567 बरबिल–पुरी स्पेशल 01:18 PM 01:20 PM 15 व 23 जुलाई
- 08568 पुरी–बरबिल स्पेशल 10:15 PM 10:17 PM 16 व 24 जुलाई
यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली, पुणे और गुजरात जाने वाले यात्रियों को राहत, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी
यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली के लिए चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें, प्रमुख ट्रेनों की पूरी सूची भी देखें
यह भी पढ़ें- उत्तर बिहार से दिल्ली के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार स्पेशल ट्रेनें
यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली-बेंगलुरु के लिए चलेंगी 3 समर स्पेशल, हाजीपुर-कटिहार-सहरसा में स्टॉपेज; चेक करें शेड्यूल