Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से दिल्ली के लिए चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें, प्रमुख ट्रेनों की पूरी सूची भी देखें

    By Ram Sagar Prasad Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 12:34 PM (IST)

    Garmi Special Train: रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों और शादियों की भीड़ को देखते हुए बिहार से दिल्ली के लिए दो नई स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। ये ट्रेनें स ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Bihar Delhi Train News: गर्मी की होने वाली छुट्टी और शादियों की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ हो रही है। इसके मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

    दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन

    इसी कड़ी में सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से सीतामढ़ी होते हुए आनंद विहार तक दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होगा। इस तरह से देखा जाए तो बिहार से दिल्ली जाने के लिए दो और स्पेशल ट्रेन का विकल्प उपलब्ध हो गया।

    सहरसा-आनंद विहार ट्रेन

    गाड़ी संख्या 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन जो सुपौल-झंझारपुर-सकरी-जनकपुर रोड-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते आनंद विहार तक जाएगी।

    28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से रात्रि के 20:00 बजे खुलकर 20:45 बजे सुपौल, 22:23 बजे झंझारपुर, 22:45 बजे सकरी, 23:50 बजे जनकपुर रोड, बुधवार को 00:50 बजे सीतामढ़ी, 2:35 बजे रक्सौल, 3:40 बजे नरकटियागंज होते हुए गुरुवार को 1:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    वापसी प्रत्येक गुरुवार को

    वापसी में यही ट्रेन गाड़ी संख्या 05576 बनकर आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से सुबह के 5:15 बजे खुलकर शुक्रवार को 00.:10 बजे नरकटियागंज, 1:10 बजे रक्सौल, 2:40 बजे सीतामढ़ी, 3:15 बजे जनकपुर रोड, 6 बजे सकरी, 6:25 बजे झंझारपुर, 08:03 बजे निर्मली, 09:30 बजे सुपौल होते हुए 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

    पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार ट्रेन

    अब बात दूसरी ट्रेन की। गाड़ी संख्या 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल सहरसा-सुपौल-निर्मली-झंझारपुर-सकरी-जनकपुर रोड-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते जाएगी।

    तीन दिन का सफर

    गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 26 से 12 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से शाम के 16:30 बजे खुलकर 19:40 बजे सरहसा, 20:45 बजे सुपौल, 21:45 बजे निर्मली, 22:23 बजे झंझारपुर, 22:45 बजे सकरी, 23:50 बजे जनकपुर रोड, अगले दिन रात्रि के 00:50 बजे सीतामढ़ी, 2.:35 बजे रक्सौल, 3:40 बजे नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    वापसी में गाड़ी संख्या 05580 बनकर आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से सुबह के 05:15 बजे खुलकर 3:45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

    कोच संरचना का विशेष ख्याल

    इन स्पेशल ट्रेनों में तृतीय वातानूकुलित इकोनामी श्रेणी के 8, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 2 कोच होंगे। इसकी जानकारी सरस्वती चंद्र मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हाजीपुर द्वारा एक ई- रिलिज जारी कर दी गई है।

    बिहार से दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनें

    मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार से प्रमुख ट्रेनें

    • वैशाली एक्सप्रेस (12553)
    • बिहार संपर्क क्रांति (12565)
    • सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12557)
    • स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561)
    • लिच्छवी एक्सप्रेस (14005)

    पटना और पाटलिपुत्र से प्रमुख ट्रेनें

    • राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309)
    • डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12423/20503)
    • संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393)
    • वंदे भारत एक्सप्रेस (22487)
    • मगध एक्सप्रेस (20801)
    • श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391)


    अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें

    • विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367)
    • गरीब रथ एक्सप्रेस (12203/22405)
    • पूर्वा एक्सप्रेस (12303)
    • सीमांचल एक्सप्रेस (12487)

    रेलवे का उद्देश्य

    रेलवे का कहना है कि अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के लिए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

    भारतीय रेलवे की ओर से उठाए गए इस कदम को लोग सकारात्मक मान रहे हैं। गर्मी की छुट्टी से दिल्ली से बिहार आने के लिए लोगों के पास अधिक विकल्प होंगे।