Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से दिल्ली-बेंगलुरु के लिए चलेंगी 3 समर स्पेशल, हाजीपुर-कटिहार-सहरसा में स्टॉपेज; चेक करें शेड्यूल

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 07:38 PM (IST)

    गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली-सुपौल, आनं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-सुपौल, आनंद विहार-जोगबनी और सहरसा-यशवंतपुर के बीच एक-एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

    ये ट्रेनें बिहार के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ते हुए यात्रियों को राहत देंगी। नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल (04072/04071) 17 अप्रैल से निर्धारित अवधि तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी।

    वापसी सेवा भी नियमित रूप से संचालित होगी। आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (04008/04007) 18 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव देगी।

    वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को जोगबनी से आनंद विहार के लिए रवाना होगी। इसके अलावा सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल (05551/05552) सीमित तिथियों में चलाई जाएगी।

    यह ट्रेन मानसी, खगड़िया, बरौनी, किउल, झाझा, आसनसोल, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।

    यह भी पढ़ें- ‘सुशासन से समृद्धि युग’ का शुभारंभ, संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र, 'जय श्रीराम' से दिया संदेश

    यह भी पढ़ें- दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों की 'लुकाछिपी' कभी देरी तो कभी समय से पहले लैंडिंग, यात्रियों की बढ़ी टेंशन