Jharkhand Crime: भाई से दूर रहने को कहा तो चला दी गोली, जमशेदपुर में फायरिंग से हड़कंप
जमशेदपुर के नामदा बस्ती में अमन सिंह के घर पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग की। परिवार बाल-बाल बचा, पुलिस आरोपी वीर सिंह पंडित की तलाश कर रही ...और पढ़ें

जमशेदपुर में फायरिंग। सांकेतिक फोटो
HighLights
नामदा बस्ती में अमन सिंह के घर फायरिंग।
बाइक सवार बदमाश ने की गोलीबारी, परिवार सुरक्षित।
पुलिस आरोपी वीर सिंह पंडित की तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती निवासी अमन सिंह के घर पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाश द्वारा फायरिंग कर दी गई। घटना रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। अमन सिंह ने मामले में वीर सिंह पंडित पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दिए बयान में अमन सिंह ने बताया कि उसका भाई विक्की सिंह अक्सर वीर सिंह पंडित के साथ उठता-बैठता था और नशे की लत में पड़ गया था। इसे लेकर उसने अपने भाई को कई बार फटकार लगाई थी। साथ ही वीर सिंह को भी उसके भाई से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी।
बताया गया कि इसी बात को लेकर मंगलवार रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि कुछ देर बाद वीर सिंह पंडित बाइक से अमन सिंह के घर पहुंचा। उस समय अमन की मां राज कौर घर के बाहर बैठी थीं।
इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और परिवार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गतिविधियां पहले से आपराधिक रही है।
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के पास कपाली में गोवंश की सूचना पर जांच करने पहुंचे गोसेवकों और मीडिया पर पथराव, कार तोड़ी
यह भी पढ़ें- पोटका विधायक संजीव सरदार ने ट्रैक्टर से तय किया 14 KM का दुर्गम सफर, गांवों में सुनीं समस्याएं