पोटका विधायक संजीव सरदार ने ट्रैक्टर से तय किया 14 KM का दुर्गम सफर, गांवों में सुनीं समस्याएं
विधायक संजीव सरदार ने पोटका के दुर्गम गांवों तक पहुंचने के लिए लग्जरी कार छोड़कर ट्रैक्टर से 14 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओ ...और पढ़ें

मिठाईझरना गांव का हाल जानने ट्रैक्टर पर सवार होकर जाते विधायक संजीव सरदार।
HighLights
विधायक संजीव सरदार ने ट्रैक्टर से 14 किलोमीटर का सफर तय किया।
दुर्गम गांवों में बिजली, सड़क, पानी की समस्या सुनी।
मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत विद्युतीकरण का शिलान्यास किया।
संसू, जादूगोड़ा। जब अमूमन लग्जरी गाड़ियों के काफिले में घूमने वाले माननीय विधायक को अचानक गांव के लोगों ने ट्रैक्टर की सवारी करते देखा, तो वे कुछ पल के लिए चौंक उठे। तपती धूप और कड़ाके की गर्मी के बीच जब कोई चुनाव भी न हो, तब एक विधायक का एसी गाड़ियां छोड़कर ट्रैक्टर पर सवार होना वाकई हैरान करने वाला था।
आखिर क्यों करना पड़ा ट्रैक्टर का सफर?
ग्रामीणों के संग जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं
मिठाईझरना, चुकागोड़ा, बांसबनी और जामकुटा जैसे गांवों में आजादी के 78 वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। इन गांवों में मुख्य रूप से आदिम जनजाति सबर एवं अन्य आदिवासी परिवार निवास करते हैं।
टाटा के सोलर पैनल का था सहारा
इन गांवों में विकास की पहली बड़ी किरण तब दिखी जब विधायक ने 'मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना' (विद्युतीकरण कार्यक्रम) के तहत चारों गांवों में बिजली पहुंचाने की योजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही इन गांवों में पहली बार नियमित बिजली पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।