जमशेदपुर के पास कपाली में गोवंश की सूचना पर जांच करने पहुंचे गोसेवकों और मीडिया पर पथराव, कार तोड़ी
जमशेदपुर के पास कपाली के गौसनगर में गोवंश छिपाने की सूचना पर जांच करने पहुंचे गोवंश सेवकों और मीडियाकर्मियों पर स्थानीय भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान ...और पढ़ें

जमशेदपुर के कपाली में गाेवंश की जांच करने पहुंचे गोसेवकों का विरोध करते स्थानीय लोग।
HighLights
गोवंश छिपाने की सूचना पर पहुंचे थे गोसेवक।
स्थानीय भीड़ ने गोसेवकों, मीडिया पर किया हमला।
पथराव में कार क्षतिग्रस्त, पुलिस ने बचाया जान।
पुलिस की लेट-लतीफी के बाद डायल 112 का सहारा
जानकारी के अनुसार, गोवंश सेवक राजेश अग्रवाल अपने कुछ सहयोगियों के साथ मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे कपाली ओपी पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को पुख्ता सूचना दी कि गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास सैकड़ों की संख्या में गोवंश को अवैध रूप से छिपाकर रखा गया है।
मौके से गायब मिले गोवंश, अचानक जुटी उग्र भीड़
जब पुलिस और गोसेवकों की टीम गौसनगर पहुंची, तो वहां एक भी गोवंश नहीं मिला। गोवंश सेवकों का आरोप है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्करों ने गोवंश को एक गुप्त रास्ते से जंगल की ओर पहले ही भगा दिया था।
पुलिस पर भी लगा दुर्व्यवहार का आरोप, तस्करों से मिलीभगत की चर्चा
थाना पहुंचने के बाद गोवंश सेवकों ने कपाली ओपी में तैनात एक पुलिस अधिकारी पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, बाद में पुलिस के आला अधिकारियों ने उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया।
खबरें और भी
एक व्यक्ति ने गोवंश छिपाकर रखे जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम उसे साथ लेकर गौसनगर गई थी। वहां मौके पर कोई गोवंश नहीं मिला। इसके बाद वह व्यक्ति जहां-तहां गोवंश रखे होने की बात कहने लगा, जिससे स्थानीय लोग नाराज हो गए और भीड़ जमा हो गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को सुरक्षित भीड़ से निकाला और थाने लेकर आई।
धीरंजन सिंह, ओपी प्रभारी, कपाली।
